🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ओड़िसा सुंदरगढ़ की बालिका को परवरिश के नाम पर साथ लाई बालिका की जबरन शादी कराये जाने की रिपोर्ट

On: May 16, 2021 5:07 PM

*आरोपी पिता-पुत्र पर लैलूंगा थाने में दर्ज एफआईआर रायगढ़।दिनांक 15.05.2021 को थाना लैलूंगा में नाबालिग बालिका की मां द्वारा *सुंदरगढ उडिसा के रहने वाले व्यक्ति* पर उसकी बेटी की परवरिश करने के नाम पर अपने घर ले जाकर घर के घरेलू काम कराने और उसकी शादी जबरन अपने बेटे के साथ कर दिये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । रिपोर्टकर्ता बताई कि रोजी मजदूरी का काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है । करीब *चार माह पहले* सुन्दरगढ़, ओडिशा में रहने वाला जाति समाज का परिचित व्यक्ति इसकी बेटी (15 साल) को अपने साथ ले जाकर अच्छे से रखूंगा, घर का काम करेगी कहकर साथ ले गया। महिला अपने परिवारवालों से सलाह लेकर जान परिचित होने के कारण उसके साथ बेटी भेज दी । करीब 02 माह बाद अपने रिस्तेदार के साथ अपने बेटी को देखने सुंदरगढ़ ओडिशा गई तो उस घर में उससे बहुत ज्यादा घरेलू काम कराया जा रहा था, यही नही बालिका की शादी उस व्यक्ति ने बेटे (20 साल) के साथ बालिका और इनके जानकारी बगैर कर दिया था । महिला अपनी बेटी को अपने साथ लेकर लैलूंगा जाऊंगी बोली तो उसे झगड़ा कर भगा दिये । महिला बेटी का शोषण किये जाने के संबंध में थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी पिता-पुत्र के विरूद्ध अप.क्र. 132/2021 धारा 370,370(ए) भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना हुए हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment