🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

i10 कार में हो रही शराब तस्करी की विफल, 65 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

On: May 16, 2021 5:11 PM

● *टीआई के के सिंह और पूंजीपथरा पुलिस टीम की महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाहीरायगढ़। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा लॉकडाउन दौरान महुआ शराब की अवैध बिक्री को लेकर सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, निर्देशों पर मुखबीर लगाकर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आज बड़ी कार्यवाही की गई है । जानकारी के अनुसार आज दिनांक 16.05.2021 के शाम थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को मोबाइल पर पूंजीपथरा बस्ती के रंजीत गुप्ता को कार में छर्राटांगर की ओर शराब लेने जाने की सूचना उनके सक्रिय मुखबिर द्वारा दिया गया । सूचना पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा थाने के उपनिरीक्षक एमडी जायसवाल के हमराह सहायक उपनिरीक्षक विजय एक्‍का, प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर, आरक्षक भूपेश राठिया, प्रबंध राठिया को नाकेबंदी कर कार्यवाही के लिए पूंजीपथरा बस्ती की ओर भेजा गया । शाम करीब 16:30 बजे स्टाफ द्वारा संदेही रंजीत गुप्ता को पूंजीपथरा बस्ती जाने के पहले पकड़े, उसकी कार हुडोई i10 *CG 13 UC-9802* के अंदर एक जूट के बोरी जिसके अंदर एक और प्लास्टिक की बोरी जिसमें *एक-एक लीटर वाली 65 पैकेट प्लीथिन के महुआ शराब* रखा हुआ था । आरोपी *रंजीत गुप्ता पिता मिश्री साव उम्र 34 वर्ष निवासी पूंजीपथरा बस्ती* महुआ शराब को बस्ती में अवैध रूप से बेचना स्वीकार किया । आरोपी से महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार की जब्ती कर आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment