🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वापस घर नहीं जाने की जीद कर रहे बालक को खाना खिलाकर समझा बुझाकर डॉयल 112 स्टाफ पहुंचाये घर

On: May 16, 2021 5:19 PM

पिता की डांट से तमनार से रायगढ़ पैदल जाने निकला 11 वर्षीय बालक

डॉयल 112 ईआरवी घरघोड़ा को कारगिल चौंक में अकेले घूमता मिला बालक रायगढ़। आज दिनांक 15/05/2021 के दोपहर डॉयल 112 घरघोड़ा ईआरवी को कारगिल चौक बस स्टैंड घरघोड़ा के पास अकेले घूम रहे बालक के लिये मिसिंग चाईल्ड का इवेंट मिला । इवेंट पर मौके पर पहुंचे आरक्षक मोहन भोई और ERV वाहन चालक जनार सिंह को बालक मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनीस उरांव पिता बृजलाल उरांव उम्र 11 वर्ष निवासी गोढ़ी थाना तमनार बताया । स्टाफ लॉकडाउन में अकेले बाहर घूमने का कारण पूछने पर बालक घरवाले खाना नहीं देते हैं, इसलिए रायगढ़ जा रहा हूं बताया । तब डायल 112 स्टाफ चलो आपके माता-पिता को समझायेंगे कहकर गाड़ी में घर जाने के लिये बैठने बोले । तब बालक वापस घर नहीं जाने की जीद करने लगा । बालक को भूखा जान डॉयल 112 स्टाफ द्वारा एक घर में खाना खिलाये और उसे घर जाने के लिये मनाकर उसके घर ले गये । बालक की मां को बालक के घर से जाने की जानकारी नहीं थी । उसका पिता उसे घर से जाने पर डांट फटकार कर रहा था जिसे डॉयल 112 स्टाफ कड़े शब्दों में बालक से डांट फटकार करने से मना किये और उसकी देखभाल करने की हिदायत दिये ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment