जांजगीर (वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जांजगिर में पदस्थ पुलिस के जवान पुष्पराज सिंह की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आखिरकार किन परिस्थियों में जवान की मौत हुई है। उसका सच सबके समाने आना चाहिये। उनके परिजनों में मौत को लेकर कई सवाल उठाया है। जिसकी सत्यता की जांच जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि एक कर्मयोगी पुलिस के जवान के मौत पर सब दुखी है। इस पुरे मामले की एक टीम गठित करके जांच किया जाना चाहिये। जिसे की परिवार को न्याय मिल सके। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के तत्काल आर्थिक मदद के साथ अनुकंपा नौकर दिया जाना चाहिये।
…………………………………….
प्रदेश सरकार को दपर्ण दिखा रहें अधिकारीःकौशिक
कांग्रेस हमेशा भष्ट्राचार की जननी पार्टी है
बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष कौशिक धरमलाल कौशिक ने कहा कि महासंमुद जिले के एक अधिकारी के धरने पर चले जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भष्ट्राचार में डूबी हुई है। यही कारण है कि अब अधिकारियों को भी भष्ट्राचार के खिलाफ सत्याग्रह के रास्ते पर जाने के विवश है। उन्होंने कहा कि धरनारत अधिकारी प्रदेश सरकार को दपर्ण दिखाने का काम कर रहें है। जिस तरह से महिला बालविकास विभाग में भष्ट्राचार के लिये अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह निंदनीय है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिये ताकी दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कभी कांग्रेस मंशा नहीं रही है कि भष्ट्राचार पर अंकुश लगे। हमेशा ही कांग्रेस भष्ट्राचार की जननी पार्टी रही है। देश के आजादी के बाद से कांग्रेस ही सत्ता में रही है लेकिन में कभी इच्छाशक्ती भष्ट्राचार से लड़ने की नही रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भष्ट्राचार के लिये अधिकारियों को विवश किया जा रहा है लेकिन एक अधिकारी ने जब भष्ट्राचार के खिलाफ अवाज बुलंद किया है तो उसके स्वर को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसकी हम निंदा करते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

