▶️⏸ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री के संवादहीनता और समन्वय की कमी का खामियाजा भोग रही है छत्तीसगढ़ की जनता।
▶️⏸ एक चक्के में चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार की बैलगाड़ी – अमित जोगी
(स्वास्थ्य विभाग ने लिखा चिप्स को पत्र व्यवस्था सुधारें, फिर से राज्य में मैनुअल टीकाकरण)
रायपुर(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़, दिनांक 16 मई 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग लोगों के टीकाकरण में जोर-शोर से शुरू हुई सीजी टीका पोर्टल के बंद होने और इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के अधीनस्थ विभाग चिप्स को व्यवस्था सुधारने के लिए पत्र लिखे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा माननीय मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री जी के संवादहीनता और समन्वय की कमी है, एक चक्के में छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार की बैलगाड़ी लड़खड़ाते हुए चल रही है जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को भोगना पड़ रहा है।
अमित जोगी ने कहा ऑनलाइन शराब के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पंजीयन से लेकर घर घर शराब पहुंचाने का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है वही जीवनदायिनी रक्षक टीका के लिए अब छत्तीसगढ़ के नौजवानों को फिर से लंबी लाइन लगाना पड़ेगा।
अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने 18-44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए जोर शोर से सी जी पोर्टल चालू किया था लेकिन सरकार की अकर्मण्यता, गैरजिम्मेदारी और लापरवाही के कारण पोर्टल खराब हो गया है। व्यवस्था की कुछ ही दिन में पोल खुल गई। जिस कारण न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार करना पड़ रहा बल्कि अब ऑनलाइन की जगह मैनुअल टीकाकरण किया जाएगा जोकि छत्तीसगढ़ के नौजवानों के जान के साथ खिलवाड़ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

