इस महामारी से निपटने टीकाकरण में किया जिले को आगे हर ब्लाक में बनाये नए कोविड अस्पताल वेंटीलेटर से लेकर हर जरूरत के चिकित्सा उपकरणों की खरीदी को मंजूरी
रायगढ़ (अमित मिश्रा संपादक /अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)
छत्तीसगढ़ में कोविड प्रबंधन पर कलेक्टर रायगढ़ श्री भीमसिंह ने शानदार कार्य रूपरेखा बनाने के चलते आगामी 20 मई को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीधे वर्चुअल रूबरू होंगे,कलेक्टर के रूप में जिले की आम जनता के प्रति ऐसा समपर्ण भाव हमने भीम सिंह जैसे आईएएस में देखा है ,जो सुबह से देर रात तक रायगढ़ जिले को कोविड मुक्त जिला बनाने स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी अनुभवी टीम के साथ युद्ध स्तर पर लगे है जिसके सकारात्मक परिणाम भी आने लगे है।
इस पर वायरलेस न्यूज़ ने सीधे कलेक्टर श्री भीमसिंह से मोबाइल पर बात की।
श्री सिंह ने कहा कि जिले में सभी 9 विकासखंड में कोविड हॉस्पिटल की तैयारी युद्ध स्तर पर की गई है जिससे मरीज को रायगढ़ आने की जरूरत नहीं बल्कि उसका इलाज वहीं किया जाएगा, सभी छोटे बड़े ब्लाक में 100 से 50 बेड का हॉस्पिटल तैयार कर लिया गया है। वहीं रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डीएमएफ फंड से 1 करोड़ 74 लाख की लागत से 10 वेंटिलेटर की खरीदी की जा रही है , जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति भी हमने दे दी है। 5 वेंटिलेटर हमने प्राप्त भी कर लिए है बाकी बहुत जल्द वेंटिलेटर पहुंच जाएंगे, ये वेंटिलेटर मेडिकल और एमसीएच में दिए जाएंगे, जिससे गम्भीर संक्रमित मरीजों के उपचार सुविधाएं बढ़ जाएंगे। वेंटिलेटर पाईप लाइन का कार्य उड़ीसा के मेडिकल कालेज की देखरेख में किया जा रहा है।
48 घँटे के भीतर मिले जांच रिपोर्ट इसका इंतजाम किया जा रहा है।
जिले में कोविड जांच की रफ्तार बढ़ाने आरटीपीसीआर वायरोलॉजी लैब की क्षमता भी बढ़ाने निर्देश दिए गए है,जिससे तय सीमा में अधिक सेम्पलों की जांच की जा सके। इसके लिए 18 लाख 80 हजार की लागत से 2 सेंट्री फ्यूज मशीनें क्रय की जा रही है। एक मशीन लैब पहुंच चुकी है और इंस्टालेशन दो दिन में कर लिए जाएंगे
18 प्लस टीकाकरण में रायगढ़ जिला प्रदेश में सबसे आगे
16 मई को 18 प्लस वालों के टीकाकरण का हर चौथा टीका लगा रायगढ़ जिला वासी को 18 प्लस टीकाकरण में रायगढ़ जिला प्रदेश में सबसे आगे है। वेक्सिनेशन का काम जिले में युद्ध स्तर कय्या जा रहा है,अभी रायगढ़ जिला में 18 से 44 आयु के लोगों को टीकाकरण में पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर है। 16 मई को रायगढ़ में 14 हजार 458 लोगों का टीकाकरण हुआ है,वहीं इस दिन पूरे प्रदेश में 56 हजार 589 लोगों को टीका लगाया गया है,इस लिहाज से लगभग 25 प्रतिशत टीका रायगढ़ वासियों को लगाया गया।
कलेक्टर श्री भीमसिंह ने टीकाकरण के लिए बेहतर सेशन साइट्स की प्लानिंग, लोगों का मोबलाईजेशन और टीकाकरण के लिए नागरिकों का उत्साह और जागरूकता के लिए भी कार्ययोजना बनाकर काम किए गए है।
रायगढ़ में अंत्योदय में 1266,बीपीएल में 7106 तथा एपीएल 4865 एवं फ्रंटलाइन वर्कर 1221 लोग शामिल है।
इसी तरह रायगढ़ शहरी में 2385 ,पुसौर 1746, घरघोड़ा1047,खरसिया1408 लोइंग 1295,बरमकेला1385 तमनार1365, सारंगढ़ 1342, धरमजयगढ़ 1337,लैलूंगा में 1148 लोगों को टीका लगाया गया है, यहां वेक्सिनेशन बेकार की कोई जानकारी नहीं है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार

