🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*वैक्सीनेशन सेंटर में अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले युवक पर थाना पुसौर में एफआईआर

On: May 18, 2021 3:49 PM

रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) ।आज दोपहर करीब 12:00 बजे पुसौर थाने के सहायक उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव , हमराह स्टाफ के साथ कंटेनमेंट जोन, वैक्सीनेशन सेंटर में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चेक किया जा रहा था । इसी दौरान उन्हें *महलोई वैक्सीनेशन सेंटर* में एक युवक द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिली । एएसआई इगेश्वर यादव वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे जहां *ग्राम महलोई निवासी अर्चिसमान मिश्रा पिता बुद्धदेव मिश्रा उम्र 31 वर्ष* पहले वैक्सीन डोज लगाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खड़े लोगों को धक्का-मुक्की करते हुए वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर घुस कर मेडिकल सपोर्ट स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगा । प्रभारी थाना पुसौर आरोपी युवक अर्चिसमान मिश्रा को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाए, आरोपी के विरुद्ध धारा 269, 270 भादवि की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment