बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ 6 अक्टूबर20)। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में आज बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत चकरभाटा स्थित साईं बाबा सा मिल में लकड़ी के अवैध परिवहन का मामला पकड़ में आने पर उसे सील कर दिया गया है। इस दौरान मिल परिसर में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।
डीएफओ बिलासपुर श्री कुमार निशांत ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने आज सुबह 5 अक्टूबर को चकरभाटा स्थित शा मिल में दबिश दी। इस दौरान मिल परिसर में लकड़ी से भरा एक ट्रैक्टर खड़ा पाया गया। सा मिल संचालक द्वारा ट्रैक्टर में भरे काष्ठ के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण जब्ती की कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम की धारा के तहत की गई। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी आलोक नाथ, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी जितेन्द्र साहू एवं वेद प्रकाश सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

