रायपुर (वायरलेस न्यूज़ ) अम्बिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट में 72 सीटर हवाई सेवा का परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा। जिसमें जहाज की लैंडिंग और टेक-ऑफ अलग-अलग दिशाओं से होगा। दरिमा एयरपोर्ट में ग्राम कोटया की ओर से लैंडिंग तथा मोतीपुर की ओर से टेक-ऑफ होगा। एयरपोर्ट के उत्तर दिशा की ओर मड़वा पहाड़ होने के कारण लैंडिंग की समस्या आने से 72 सीटर जहाज के परिचालन यूनिडायवर्सनल मोड में किया जाएगा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने 5 अक्टूबर को दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से 72 सीटर हवाई सेवा प्रारम्भ करने के लिए सभी जरूरी कार्य त्वरित गति से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री भगत ने दरिमा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग तथा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 72 सीटर विमान सेवा प्रारम्भ करने के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्रता से करें। जमीन अधिग्रहण में जमीन मालिकों की सहमति अवश्य लें। उन्होंने कहा कि पुरातात्विक स्थल ठिनठिनी पत्थर को एयरपोर्ट के जद से बाहर रखें। यह जिले का एक पुरातात्विक धरोहर है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि ओएलएक्स रिपोर्ट के अनुसार 72 सीटर विमान परिचालन हेतु रन-वे की लम्बाई 2100 मीटर करने तथा करीब 300 यात्रियों के क्षमता अनुरूप नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के कार्य के लिए लोक निर्माण के अधिकारी टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने नया टर्मिनल बिल्डिंग के अनुसार विद्युत व्यवस्था करने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया। मंत्री श्री भगत ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य का उत्तरीय क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने के कार्य के तहत दरिमा एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। जगदलपुर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रारम्भ हो गया है। अम्बिकापुर से भी 72 सीटर विमान सेवा जल्द प्रारम्भ हो इसके लिए सभी की सामूहिक प्रयास जरूरी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

