🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चकरभाठा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया कलेक्टर ने
निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

On: October 6, 2020 1:04 PM



बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़06 अक्टूबर 20) कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज चकरभाठा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण कार्योें का शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया जिससे बिलासपुर में हवाई सेवा शीघ्र चालू हो सके।
कलेक्टर ने आज हवाई अड्डे के टर्मिनल एवं रनवे में चल रहे कार्याें को देखा फिर हवाई अड्डे के चारों और बांउड्री वाल में फेंसिग का निरीक्षण कर इसके विस्तार के लिए चल रहे कार्याें की प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदार को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया कि फोर्स और मशीनरी लगाकर जल्द कार्य पूर्ण करे।
वर्तमान में चकरभाठा हवाई अड्डा का फेंसिग 2सी श्रेणी का है। जिसे अपग्रेड कर 3सी श्रेणी के अनुसार फेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिया कि रनवे के दोनों ओर ग्रेंडिग के बचे कार्य, जहां रनवे समाप्त होता है वहां दोनो ओर रेशा कार्य, नाली निर्माण के शेष कार्य 20 अक्टूबर के पूर्व पूरा करंे। टर्मिनल के निर्माणधीन कार्य जिसमें यात्रियों के आवागमन एवं प्रस्थान के लिए गेट निर्माण, बुकिंग काउंटर आदि शामिल है साथ ही सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर चकरभाठा हवाई अड्डे के डायरेक्टर श्री एन.विरेन्द्र, अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उइके, एसडीएम बिल्हा श्री अखिलेश साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्मृति तिवारी, पीडब्लूडी के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment