बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 7 अक्टूबर20) जिओ फाइबर नेटवर्क की सर्विस एवं कर्मचारियों के व्यवहार से उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं अधिकारी भी सीधे मुंह बात कर कोई संतोषजनक जवाब देने से कतराते हैं।
बारिश के दिनों में अक्सर जिओ की सर्विस बाधित रहती है। वहीं देर तक नेटवर्क प्राप्त ना होने से उपभोक्ता कस्टमर केयर अथवा नजदीकी ऑफिस में संपर्क कर अपनी नेटवर्क प्रॉब्लम बताते हैं, तो प्यास लगने पर कुआं खोदने जैसी बातें की जाती हैं। कहा जाता है कि केबल कट गया जबकि ऐसी कोई खबर नही है। बिलासपुर स्थित जिओ फायबर के एक कर्मचारी जो अपना नाम नितिन बताता है उससे एक कस्टमर ने अपनी तकलीफ बताई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया उल्टा कस्टमर से समस्या सुनना तो दूर बल्कि उसने कहा कि आसपास कोई मोहल्ले में कस्टमर बताइए जो जिओ फाइबर लेना चाहता हो या कोई अन्य स्थान हो तो बताएं हम कनेक्शन दे देंगे। और आपकी समस्या जो बार बार हो रही है उससे निजात मिल जाएगी। ऐसा ऊलजलूल दलील दिया जाता है ये नही की जिस कस्टमर का समस्या 5 दिनों से है उसे कैसे ठीक किए जाए।
ऑफिस स्टाफ जिम्मेदार अधिकारी का नंबर देने से कतराते हैं। वहीं कहते हैं कि आप कंपनी से ही नंबर ले लीजिए। जब नेटवर्क की परेशानी को लेकर समाचार लिखा जा रहा था, तब 6264913421 नंबर से कॉल आया तथा परेशानी बताने पर बेतुकी बातें भी की गईं। वहीं अब इस नंबर पर लगातार कॉल किया जा रहा है परंतु कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा। अपने ही उपभोक्ताओं को परेशान कर ना जाने यह अधिकारी कंपनी की कैसी साख बढ़ा रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

