🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

IPL मैच चेन्नई सुपर किंग एवं कोलकत्ता नाईट राईडर पर रूपये-पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते 05 आरोपी पकड़े गये

On: October 8, 2020 2:19 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

सटोरियों के पास से दो कार, 06 नग मोबाईल, लाखो के सट्टा-पट्टी भी बरामद

महासमुंद – आईपीएल मैच पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खेल रहे 5 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है हम आपको बता दें कि आईपीएल मैच शुरू होने के साथ ही सटोरियों का सट्टा-पट्टी का गोरख धंधा चालू होने की सूचना पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मिल रही थी कि कुछ लोग IPL में चलने वाले क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने व खिलाने का कार्य कर रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। सायबर सेल की टीम को हाईटेंक रूप से चलने वाले सट्टा के लिंक को चिन्हांकित करने के लिए निर्देशित किया गया था। सायबर सेल की टीम को सूचना मिली शहर के कुछ बड़े सफेद पोश लोग आईपीएल सट्टे के इस गोरख धंधे में संलिप्त है एवं हाईटेक रूप से सट्टा खेल एवं खिला रहे है। टीम को चेन्नाई सुपर किंग एवं कोलकत्ता नाईट राईडर मैच के दौरान मुखबिरों को सक्रिय कर एैसे सट्टा खेलाने वालो को चिन्हांकित कर नजर रखी हुई थी कि पता चला शंकर नगर वार्ड नं0 01 तिवारी बिल्डींग महासमुंद के पास एक सफेद रंग की सेन्ट्रों कार क्रमांक सीजी 06 जी.क्यू 6769 एवं एक मोटर सायकल होण्डा पैशन प्रो क्र0 सीजी 06 पी 5729 खड़ी है। कार में चार लोग बैठे कर चेन्नई सुपर सिंग एवं कलकत्ता नाईट नाईडर के मध्यय चलने वाले आईपीएल क्रिकेट मैच पर मोबाईल के माध्यम से सट्टा-पट्टी में रूपयें-पैसे का दांव लगवा रहा है। सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम तत्काल मौके पर पहुचकर घेराबंदी का चारो युवक को पकड़ा। जिसमें अमित गुरूदत्ता, कमलजीत सिंह, नितिन गुप्ता, यशवंत चंद्राकर शामिल थे। इन लोगो से पूछताछ पर बताये कि स्पेशल एप्प में आईपीएल मैच का भाव देखकर खिलाड़ियो के बालिंग, बैंटिंग एवं मैच के अंतिम परिणाम पर दांव देकर अपने पास रखे हुये अन्य मोबाईलो से आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले लोगो से सम्पर्क स्थापित कर सट्टा खेला रहे थे। आरोपियों को मौके पर से गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 13 हजार 50 रूपयें, 04 नग सट्टा-पट्टी कीमती 2 लाख 83 हजार रूपयें, 01 सेंट्रो कार कीमती 3 लाख 50,000 रूपयें 01 मोटरसाईकिल कीमती 20,000 रूपयें, 04 नग मोबाईल फोन कीमती 47000 रूपयें 08 नग स्क्रीनशाॅट पेपर जुमला कीमती 7 लाख 13 हजार 50 रूपयें जप्त कर थाना सिटी कोतवाली में 13 जुआ एक्ट की तहत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सायबर सेल टीम एंव थाना सांकरा थाना क्षेत्रांतर्गत संत अन्ना स्कूल के पीछे स्ट्रीट लाईट के पास एक व्यक्ति कार में बैठ कर चेन्नई सुपर सिंग एवं कलकत्ता नाईट नाईडर के मध्य चल रहे मैच पर सट्टा खिला रहा है। सायबर सेल टीम एवं थाना प्रभारी द्वारा उक्त स्थान पर घेराबंदी कर आईपीएल सट्टा खेलने व खिलाने वाले राकेश अग्रवाल उर्फ विक्की अग्रवाल पिता स्व. श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 23 वर्ष सा. संत अन्ना स्कूल के पास सांकरा को सट्टा-पट्टी खिलवाते रंगे हाथे पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक विवो एस-1 मोबाईल में ग्राहको के लेनदेन का दांव पर लगा रकम 2 लाख 55,000 रूपयें, नगदी 3140 रूपयें 03 नग मोबाईल कीमती 17000 रूपयें, 01 कार सफंेद रंग का टोयटा अल्टीस कार कीमती 5 लाख रूपयें एवं लाखों रूपयें की सट्टा-पट्टी जुमला कीमती 7 लाख 74 हजार940 रूपयें को जप्त का आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर एवं सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत व स्टाफ की भूमिका रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment