करगीरोड कोटा (वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी कोटा के एस. डी. एम. एवं तहसील कार्यालय पास के एक दिवसीय धरना कोटा, रतनपुर, बेलगहना, करगीकला प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार से मांग की और महामहिम राज्यपाल जी के नाम का ज्ञापन तहसीलदार एवं एस. डी. एम. कोटा को सौंपा
किसानों का धान 2500/- प्रति क्विंटल के दर से खरीदी किया जाए।
किसानों से धान 20 क्विंटल प्रति पर्ची खरीदा जाए।*
किसान न्याय योजना के अन्तर्गत सभी लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान किया जाए।*
साथ ही साथ किसानों के धान की खरीददारी 1 नवम्बर से ही की जाए।
मुख्य वक्ता द्वारिकेश पांडेय जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार नें छत्तीसगढ़ सरकार को इस वर्ष धान खरीद के लिए 9 हजार करोड़ दिए है,साथ ही घोषणा की है कि इस बार छत्तीसगढ़ से 60 लाख मिट्रिक टन चावल खरिदेंगे,जो कि पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा है ।
60 लाख मिट्रिक टन चावल के लिए लगभग 90 लाख मिट्रिक टन धान की जरूरत पड़ेगी…केंद्र सरकार की इस घोषणा का सीधा अर्थ है कि इसबार ज्यादा धान की खरीद ज्यादा करनी पड़ेगी ।
और यदि “भूपेश सरकार” किसानो के प्रति घोषणा करनी चाहिए कि इस बार किसान से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान-खरीदी करेंगे।किसानों को पिछले वर्ष की खरीदी का कुल भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, अन्नदाता के उधार के नीचे दबी हुई है भूपेश-सरकार किसान को उन्हीं के पैसे के लिए तरसा रही है ।केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि सुधार क़ानून में स्पष्ट यह व्यवस्था है कि फसल की पूरी कीमत 72 घंटे में किसानों के खाते में पहुंच जाए,क्या भूपेश बघेल जी इस कानून के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली सुधार पाएंगे*छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किसानों को दो साल का बोनस देने की घोषणा की थी,फिर आज तक उन्हें मिला क्यों नहींगिरदावली” के बहाने कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश के किसानों का रकबा घटाने की साजिश में लगी है ताकि धान खरीदी कम करनी पड़े…क्या कांग्रेस सरकार अपनी जेब से किसान को पैसा दे रही है,जो उसे इतनी साजिश किसान के साथ करनी पड़ रही है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को भागवत जायसवाल, तिरीथ यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह राज, गायत्री साहू, महराज सिंह नायक, चित्रकांत लहरे, रंगा नादम मुदलियार, दुर्गेश साहू, नरेन्द्र बाबा गोस्वामी, कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भागवत जयसवाल,तिरथ यादव,दयानंद तिवारी, राजेश कश्यप प्रदीप कौशिक, राजेश गुप्ता , संपत सिंह, जयपाल सिंह सिरसो, फूल बाई कोल, जमुना प्रसाद, गुलाब सिंह, मनमोहन पांडेय, गंगिया वेंकट अग्रवाल बाई साहू, ग्वाहिल यादव,चन्द्रेश साहू, राजू छोटा साहू, राजेश तिवारी, संतोष तिवारी, इत्यादि संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन अनिरूद्ध कुमार द्विवेदी मंडल महामंत्री कोटा भाजपा ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

