रायगढ़ /रायपुर (वायरलेस न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश के 10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम से कोरोना के हालातों पर चर्चा करना प्रारंभ कर दिया है। इस बैठक में पीएम कोरोना संकट के कारण जमीनी स्तर पर पैदा हुए हालातों की समीक्षा कर रहे है, इस बैठक में संबंधित राज्यों के सीएम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड प्रबंधन पर ली जा रही है वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ से रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह बैठक में हो रहे शामिल
देश के लगभग 60 जिलों के जिलाधिकारी हैं उपस्थित
पीएम मोदी की जिलाधिकारियों से यह दूसरी बैठक होगी। इस संबंध में 18 मई को पीएम मोदी ने पहली मीटिंग की थी। पहले राउंड में उन्होंने देश के 46 जिलों के डीएम से बातचीत की थी। अब तक पीएम नरेंद्र मोदी देश के कई मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना से पैदा हालातों को लेकर भी मीटिंग कर सकते हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी जैसे कई राज्यों में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों संग समीक्षा बैठक की थी। लेकिन अब कोरोना की लहर गांवों तक में पैर पसार रही है। ऐसी स्थिति में पीएम नरेंद्र मोदी ने अब जिलावार बैठकें करने का फैसला लिया है। वह उन जिलों के डीएम से बात करेंगे, जिनमें कोरोना के केस ज्यादा हैं। बता दें कि बीते साल आई कोरोना की पहली लहर का असर मुख्य तौर पर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ही देखने को मिला था, लेकिन अब दूसरी लहर का असर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों के पिछड़े इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना केसों में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि बीते कुछ दिनों में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ती दिखी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

