रायगढ़(वायरलेस न्यूज़, 19 मई2021) शहर के लोगों को सस्ती जांच सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। राज्य सरकार के निर्णय अनुसार रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी की बैठक में इसे जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री भीम सिंह ने योजना की पूरी जानकारी ली। इसमें पूरी प्रक्रिया की जानकारी पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से निगम के उपअभियंता श्री ऋषी राठौर ने दी। प्रेजेंटेशन में बताया गया कि इसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया किया जाएगा, जिसमें नियम और अनुभव की शर्तों को पूर्ण करने वाले संस्थान को टेंडर दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा संस्थान को 15 वर्ष के लिए भवन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके एवज में संस्थान द्वारा नगर निगम को किराया भी दिया जाएगा। इसमें पैथोलाजी व रेडियोलाजी के एमडी डाक्टर की सेवा मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया में दिए गए जांच की सूची में जो सबसे कम दर निर्धारित करेगा। उसी संस्थान को टेंडर मिलेगा। इसमें ब्लड, यूरिन के सभी जांच के साथ सीटी स्केन और एमआरआई जांच की सुविधा भी लोगों बहुत सस्ते दरों में मिलेगी। इस पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने प्रक्रिया को जल्द करने और जगह चयन के संबंध में एमआईसी स्वीकृति आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को निर्देशित किया। आने वाले तीन से चार माह में सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर की सुविधा लोगों को मिलेगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी सहित सोसायटी के अन्य सदस्य शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्रों में ब्लड टेस्ट से लेकर सीटी स्कैन और एमआरआई जैसे महंगे जांच किफायती दरों पर उपलब्ध कराने राज्य सरकार 14 शहरों में सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने जा रही है। जिसके तहत रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में सेंटर प्रारम्भ करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। सेंटर शुरू होने के बाद शहर के लोगों को रियायती दर पर पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले खर्च में कमी आएगी। ये सेंटर अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी (यूपीएसएस) के माध्यम से संचालित होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

