कापर वायर चोरी करने वाला चढ़ा टीआई मनीष नागर और टीम के हत्थे
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।कोतवाली थानाक्षेत्र में पिछले दिनों बोर में गये कॉपर वायर की चोरी को लेकर रेल्वे बंगलापारा के कुछ लोग टीआई मनीष नागर से मिले । कोतवाली टीआई, स्टाफ के साथ मौके पर जाकर तस्दीक किये और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज स्टाफ से चेक कराये । एक सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक का फुटेज दिखा, स्टाफ युवक की तलाश में थी । इसी दौरान आज दिनांक 19/05/2021 को टीआई नागर को उनके सक्रिय मुखबीर द्वारा *बापूनगर का कृष्णा सारथी* कॉपर वायर चोरी कर छिपाकर रखने की सूचना दिया गया । सूचना पर स्टाफ द्वारा कृष्णा सारथी को थाने लेकर आया गया । कृष्णा सारथी से कड़ी पूछताछ पर दिनांक 01/04/2021 को कोतरारोड़ हीरापुर बिजली 220 KV उपकेन्द्र से करीब 5 किलो कॉपर वायर तथा दिनांक 15/05/2021 को रेल्वे बंगलापारा में सार्वजनिक बोर के 200 मीटर तार को चोरी करना स्वीकार किया है । आरोपी तार को जलाकर बेचने की तैयारी में था, आरोपी से करीब 4 किलो तांबा तार की जप्ती की गई है । आरोपी *कृष्णा सारथी पिता राकेश सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी बापू नगर थाना कोतवाली* को उपकेन्द्र में चोरी के दर्ज *अप.क्र. 517/2021 धारा 457,380 भादवि* एवं रेल्वे बंगलापारा में सार्वजनिक बोर से चोरी के संबंध में दर्ज *अप.क्र. 652/2021 धारा 379 भादवि* में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया । आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया है । आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में टीआई कोतवाली के हमराह प्रधान आरक्षक नंदू सारथी, आरक्षक हेमप्रकाश सोन की सक्रियता रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

