● आरोपी पर शारीरिक शोषण के बाद अन्य युवती से शादी करने का आरोप
रायगढ़।थाना कोतवाली में दिनांक 18/05/2021 को चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये मकान में रहने वाली युवती द्वारा आरोपी *नंद कुमार मनहर पिता लाभो राम मनहर उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम रानीसागर थाना सारंगढ़* के विरूद्ध लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नंद कुमार मनहर इसे शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया और अब दूसरी लड़की से शादी कर लिया है । युवती बताई कि सारंगढ में रहकर पढाई लिखाई की है, पिछले 09 वर्ष से नंद कुमार मनहर से प्रेम संबंध है । रायगढ़ में काम करने के दौरान नंद कुमार मिलने आता था जो शादी करने का विश्वास दिलाया और मई 2018 में रायगढ़ के एक होटल में शारिरीक संबंध बनाया था इसके बाद से कई बार संबंध बनाया है । इसी बीच नंद कुमार मनहर की नौकरी लग गई, उसकी पोस्टिंग दिल्ली में थी । तब भी वह मिलने रायगढ़ आता था । शादी की बात करने पर कुछ दिनों में कर लेंगे कहकर नंद कुमार टालता रहा । युवती रायगढ में रहकर काम कर रही थी इसी बीच उसे पता चला कि माह फरवरी 2021 में नंद कुमार किसी अन्य लडकी से सारंगढ़ में शादी कर लिया है । युवती के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 657/21 धारा 376 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर आज अपनी टीम के साथ आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये सारंगढ रवाना हुए । आरोपी के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

