किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुन्द।(वायरलेस न्यूज़) जिले के भाजपा नेताओं ने वर्चुअल प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि कांग्रेस ने एक गुप्त दस्तावेज के जरिए अपने कायर्कतार्ओं और समर्थकों और बुध्दिजीवियों के सहारे भारत को दुनिया भर में बदनाम किया है। यह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी का अपराध है। कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने के लिए साजिश रची थी। इस बात का खुलासा उस टूल किट में हुआ। हाल के महीने में सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है। अधिकांश दस्तावेज गुप्त दस्तावेज का हिस्सा थे। कांग्रेस की ऐसी चिढ़ को हम सीधे-सीधे देशद्रोह कह सकते हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के जिस साजिश का खुलासा हुआ है, उसकी निंदा के लिए शब्द कम हैं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सच्चिदाानंद उपासने, सासंद चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, शंकर अग्रवाल, पूनम चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी आदि ने वार्ता के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा के विरोध में इस हद तक कोई राजनीतिक पार्टी सकती है, सोच कर घृणा होती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

