राशन वितरण कार्य मे लगे निगम कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय-कमिश्नर
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन एवम नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के मार्गदर्शन में आज शहर के किन्नर समुदाय के साथ वार्ड क्रमांक 40 के उन 44 लोगो को राशन पैकेट दिया जिन्हें कलेक्टर ने सुखा राशन पैकेट लेने नगर निगम भेजा था।
13अप्रेल 2021 को लगे लाकडाउन के बाद नगर निगम ने कलेक्टर के हाथों लेबर चौक में उपस्थित लगभग 200 से 250 दिहाड़ी मजदूरों को सूखे राशन के पैकेटों का वितरण किया था,उसके बाद नगर निगम द्वारा रेलवे कुली ,दिहाड़ी मजदूर ,चमड़ा गोदाम के मजदूर, कोरोना पॉजिटिव आए हुए लोगों को लगातार राशन दिए गए, उसी क्रम में आज जिलाधीश भीम सिंह ने निगम क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 40 के 44 जरूरतमंद परिवारों को नगर निगम निगम सूखा राशन हेतु भेजा वही किन्नर समुदाय जिनका जीविकोपार्जन का साधन दुसरो के शादी ब्याह जन्मदिवस पर बधाई स्वरूप नाच गाना कर किया जाता है जो वर्तमान में लाक डाउन की वजह से बंद है और उनके सामने बेरोजगारी भुखमरी की समस्या आन खड़ी हुई ,किन्नर समुदाय ने जब आकर निगम आयुक्त को अपना परेशानी बताया तो कमिश्नर अशुतोष पांडेय ने उनकी हर सम्भव मदद करने अश्वासन दिया साथ ही करीब 25 लोगो को राशन का पैकेट दिया ताकि उन्हें खाने की परेशानी न हो।साथ ही साथ यह भरोसा भी दिलाया कि आगे भी किसी प्रकार की कोई तकलीफ होने से नगर निगम जिला प्रशासन हर संभव मदद करने को प्रयासरत रहेगा।राशन पैकेटों में 5 किलो चावल 1 किलो दाल एक पाव तेल 1 किलो आलू व 1 किलो प्याज सोयाबीन बड़ी मसाला नमक हल्दी मिर्ची तथा आटा दिया गया।वही निगम परिसर में स्थानीय मजदूर के साथ दूसरे प्रान्त के मजदूर एवम जरूरतमंदो को सुखा राशन पैकेट का वितरण भी किया गया।राशन वितरण कार्य मे नोडल अधिकारी विजेंद्र गुप्ता,राजस्व शाखा के हरिकेश्वर लकड़ा,मकरध्वज मालाकर,राजेश बैरागी,ऐनुवेलम सिटी मिशन मैनेजर केदार पटेल,विशाल स्वर्णकार,दीपक पटेल,माया वर्मा,मनोरमा,सुबोध चौहान ,प्रियंका, सूखा राशन वितरण में सहभागी रहे।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि पहले भी और अब भी नगर निगम हमेशा हमारे सूत्र वाक्य कि रायगढ़ नगर निगम के सीमा में कोई भी भूखा नहीं सोएगा
उसी तारतम्य में आज हमने शहर के किन्नर समुदाय एवम वार्ड क्रमांक 40 के 44 लोगो को सुखा राशन पैकेट दिया है। हमने 3000 से अधिक राशन पैकेट तैयार कर लिए हैं और वितरित भी किए हैं 25 से 30 पार्षदों की जो मांग आई थी फुल फील कर दी गई है जैसे जैसे उनके मांग आ रहे हैं हम उनको पूर्ति करते जा रहे हैं इस स्टैंडर्ड पैकेट में लगभग ₹550 का खाद्य सामग्री है जिसमें चावल दाल तेल आटा चना सोयाबीन बड़ी मसाला हल्दी आदि है जो छोटे परिवार की आपूर्ति के हिसाब से 14 दिन के लिए पर्याप्त रूप से से दी जा रही है और इसमें कहीं कोई समस्या नहीं है जनप्रतिनिधियों ने पार्षद निधि खोला है अपने द्वार राशन के लिए खोल दिए हैं वहीं कलेक्टर सर से हमने सीएसआर मद से भी 5 लाख की राशि प्राप्त कर लिया है और इसमें अच्छी व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बनी रहे इसलिए वेंडर भी अलग-अलग सेलेक्ट किए हैं जो कलेक्टर के आधार पर तहसीलदार का दर निर्धारित किए गए हैं जो जेल में हॉस्टल में चलता है उसी रेट पर हमने बाजार में दरें बुलाई है और मैं खुद इस वस्तु स्थिति का परीक्षण कर रहा हूं ताकि सामान की क्वालिटी बेहतर मिल सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

