● *आरोपियों से गैस सिलिंडर, इलेक्ट्रानिक सामान करीब ₹50,000 के बरामद
● *लैलूंगा अन्तर्गत बालक छात्रावास की घटना, आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर रायगढ़।थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एल.पी. पटेल के नेतृत्व में आज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बगुडेगा बालक छात्रावास से गैस सिलिंडर और इलेक्ट्रानिक सामानों की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास बगुडेगा के अधीक्षक राकेश कश्यप द्वारा दिनांक 20.05.21 को छात्रावास के स्टोर रूम से पंखा, गैंस, सिलेंडर, इनवटर, बैटरी, स्ट्रीट, लाईट, बाक्स को दिनांक 17/05/2021 को अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 135/2021 धारा 457, 380 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । माल मुल्जिम की पतासाजी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा ग्राम बगुडेगा में अपने मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना देने निर्देशित किये, जिस पर उनके मुखबिर द्वारा आज सूचना दिया गया कि गांव का *सुभाष राठिया, त्रिलोचन राठिया, बलराम राठिया और दीपक राठिया* चारों कोई काम नहीं करते हैं पर करीब एक सप्ताह से दारू, मुर्गा खा पी रहे हैं, ज्यादातर नशे में धुत रहते हैं, वे छात्रावास पर चोरी किये होंगे । थाना प्रभारी के निर्देशन पर चारों संदेहियों को स्टाफ द्वारा थाने लाया गया, थाना प्रभारी संदेहियों से कड़ी पूछताछ किये, चारों संदेही चोरी का अपराध स्वीकार किए हैं । आरोपियों के मेमोरेंडम पर 02 इनवर्टर, 20 नग सीएफएल बल्ब पंखे, उषा कम्पनी के पंखे, गैस सिलिंडर, साउंड बॉक्स, स्ट्रीट लाईट *कुल कीमती ₹48,000* का जप्त किया गया है । आरोपी 1- सुभाष राठिया पिता सालिकराम राठिया उम्र 20 वर्ष 2- त्रिलोचन राठिया पिता डमरूधर राठिया उम्र 19 वर्ष 3- बलराम राठिया पिता हरिराम राठिया उम्र 19 वर्ष 4- दीपक राठिया पिता संपत राठिया उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ग्राम बगुडेगा थाना लैलूंगा को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में JMFC घरघोड़ा प्रस्तुत किया गया है । आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. पटेल, उपनिरीक्षक बीएस पैकरा, आरक्षक मयाराम राठिया, प्रमोद भगत, अमरदीप एक्का, जुगित राठिया, राजू तिग्गा की सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

