● एसडीओपी सारंगढ़ अनावश्यक घूमने वालों पर जमकर कराये कार्रवाई….
● खरसिया एसडीओपी किये बैरियर, फिक्स पॉइंट चेक कर स्टाफ को किये प्रोत्साहित….
● SDOP धरमजयगढ़ के नेतृत्व में नगर पंचायत घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और लैलूंगा में उलंघनकारियों पर कार्रवाई…. रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) जिले के हर अनुविभाग में पुलिस गंभीरता से लॉकडाउन का पालन करा रही है । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को आफिस के साथ फिल्ड में भी समय देने निर्देशित किया गया है । शहर में एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी अविनाश सिंह, डीएसपी ट्राफिक पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी (एएचटीयू) बेनेडिक्ट मिंज, डीएसपी सतीश भार्गव, अंजू कुमारी, ज्योत्सना चौधरी लगातार फिल्ड पर जवानों के साथ लॉकडाउन के उल्लंघनकारिर्यों पर कार्यवाही करा रहे हैं । इसी प्रकार पुलिस अनुविभागीय अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का कडाई से पालन कराया जा रहा है । आज एसडीओपी खरसिया पितांबर पटेल द्वारा का हाटी बेरियर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया , जहां उपस्थित जिले स्टाफ को चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । साथ ही उनके द्वारा छाल क्षेत्र में फिक्स पॉइंट एवं पेट्रोलिंग पार्टी को चेक कर अच्छे से ड्यूटी करने प्रोत्साहित किया गया है । सारंगढ़ क्षेत्र में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ जितेन्द्र खुंटे द्वारा आज नगर में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मनीष रात्रे, थाना प्रभारी सारंगढ़ गौरीशंकर दुबे के साथ अनेक स्थानों में अनावश्यक घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई किया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन के मामलों को देखते हुये प्रतिदिन एक थानाक्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखा जा रहा है । उनके नेतृत्व में नगर पंचायत घरघोड़ा लैलूंगा एवं धर्मजयगढ़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर पुलिस जमकर कार्यवाही कर रही है। DSP गरिमा द्विवेदी द्वारा सरिया व पुसौर क्षेत्र में व्यवस्था बनाए हुए है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

