🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*घरेलू क्लेश में सगे भाई की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी घरघोड़ा पुलिस.

On: May 25, 2021 2:15 PM

घरघोड़ा के ग्राम झांकादरहा की घटना

रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) थाना घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम झांकादरहा में 35 वर्षीय युवक द्वारा अपने सगे छोटे भाई की डंडा व पत्थर से सिर पर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या करने की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24/05/2021 को ग्राम झांकादरहा में रहने वाली वृंदावती यादव (उम्र 23 वर्ष) द्वारा उसके पति संजय यादव (उम्र 32 वर्ष) की उसके जेठ जन्मजय यादव द्वारा दिनांक 23/05/2021 के शाम गांव में झगड़ा विवाद पर डंडा व पत्थर से मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट पर आरोपी जन्मजय यादव के विरुद्ध अप.क्र. 130/2021 धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह‌ को दिनांक घटना ही ग्राम झांकादरहा में हत्या की सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक जन्मेजय वर्मा, आरक्षक संजीव टोप्‍पो के साथ घटनास्थल पहुंचे । जहां मर्ग, पंचनामा कार्यवाही कर घटनास्थल पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा व पत्थर व महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये और आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी जन्मजय यादव से पूछताछ में अपने भाई की हत्या करना कबूल कर बताया कि उसका छोटा भाई संजय यादव ड्राइवरी का काम करता था, करीब 4 साल पहले वृंदावती यादव से शादी कर घरघोड़ा में पक्का मकान बनाकर रह रहा था । संजय शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी व मां से झगड़ा करता था और गांव आकर गांववाला घर को छोड़ने कहता था । दिनांक 23-05-2021 के शाम को भी गांव आकर घर से भाग जाओ कह रहा था तब दोनों में झगड़ा विवाद हुआ । झगड़ा विवाद में डंडा से संजय के सिर हाथ पैर को मारा और वहां पड़े पत्थर से उसके सिर में चोट पहुंचा कर उसकी हत्या करना कबूल किया है । आरोपी *जन्मेजय यादव पिता स्व. भाकूलाल यादव उम्र 35 सालनिवासी ग्राम झांकादरहा थाना घरघोड़ा* को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment