रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)। शिकायतकर्ता वैभव डिओडिया निवासी विकास नगर कोतरारोड़ थाना कोतवाली द्वारा ऑनलाइन शिकायत पोर्टल सीपीग्राम्स में उसके साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाईल पर खाने का आर्डर लेकर 49,500 रूपये की धोखाधड़ी की गई है , शिकायत पत्र की जांच पर थाना कोतवाली में दिनांक 24/05/2021 को अज्ञात मोबाईल धारकों के विरुद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । शिकायतकर्ता के आवेदन अनुसार इसके परिवारजन शोक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश गए हुए थे जहां उन्हें भोजन उपलब्ध कराने के लिए वैभव डिकोडिया द्वारा रायगढ़ अपने घर पर नेट से उस जगह के रेस्टोरेंट को सर्च किया और *सागरत्न* नाम के लिंक पर जाकर उसमें दिये गये 03 मोबाईल नम्बरों पर बात किया । मोबाईल धारक उसे एक वेज थाली का ₹200 शुल्क बताया था । वैभव द्वारा अपने PayTM एप्स से खाने का ऑर्डर किया । जिसके बाद उसके खाते से ₹200 कटे उसके 2 मिनट के बाद ही उसके खाते से 49,500 रुपए और डेबिट होने का मैसेज आया उसने तुरंत उसी नम्बर पर कॉल किया जो अन्य दो नम्बरों से उसे बात कराये पर उसके रूपये वापस नहीं किये । तब वैभव डिकोडिया द्वारा इसकी शिकायत ऑनलाइन सीपीग्राम्स पोर्टल पर किया गया, सीपीग्राम्स पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पुलिस कार्यालय रायगढ़ के शिकायत सेल को प्राप्त हुई जो थाना कोतवाली को जांच के लिए भेजा गया । थाना कोतवाली में तीन मोबाईल नम्बर के धारकों के विरुद्ध धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

