🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो चोर पकड़े गए

On: May 25, 2021 3:48 PM

आरोपियों से चोरी की हुई 100 लीटर डीजल जप्त

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) जूटमिल टीआई अमित शुक्ला के नेतृत्व में आज दिनांक 25.05.2021 को जूटमिल पुलिस द्वारा केलो नदी किनारे नगर निगम रायगढ़ के पाइप सीवर के काम में लगी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले दो युवकों को 100 लीटर चोरी की डीजल के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार आज दिनाँक 25.5.2021 को ठेकेदार संजय पांडे ठेकेदार के द्वारा लिखित आवेदन लेकर चौकी प्रभारी से मिला और बताया कि केलो नदी के किनारे नगर निगम रायगढ़ पाईप सीवर का काम कराया जा रहा है जहाँ से गाड़ियों में उपयोग के लिए रखी डीजल को अज्ञात चोर चोरी कर ले जा रहा है। चौकी प्रभारी द्वारा चौकी की पेट्रोलिंग को अज्ञात आरोपियों का पता लगाने निर्देशित किए। महज 06 घंटो के भीतर ही डीजल चोर दो आरोपी अंकित निषाद पिता समारू निषाद उम्र 20 वर्ष एवं आरोपी शिवम राजपूत पवन सिंह दोनों निवासी जेलपारा जूटमिल के कब्जे से स्टाफ द्वारा चोरी गई *100 लीटर डीजल* बरामद किया गया । घटना के संबंध में प्रार्थी संजय पांडे के रिपोर्ट पर चौकी जूटमिल में अपराध क्रमांक 487/2021 धारा 379 IPC का अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में TI अमित शुक्ला के हमराह प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी व आरक्षक बनारसी सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment