अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) कहने को तो अनूपपुर म प्र के नक्शे पर जनजातीय बहुल , छोटा सा , सीमावर्ती जिला है। लेकिन माता नर्मदा की उद्गम नगरी अमरकंटक के कारण देश भर में इसकी अपनी ही ख्याति है। जिला बनने के बाद अनूपपुर का माहौल बहुत तेजी से बदला है। बदलाव सकारात्मक है , इसके संकेत गाहे – बगाहे जिले को मिलने वाली उपलब्धियों से सिद्ध होता रहा है। बुद्ध पूर्णिमा , २६ मई के ठीक एक दिन पूर्व नगर के गणमान्य दो परिवारों के बेटे , बेटियों ने अपनी उपलब्धियों से परिवार के साथ जिले का नाम रोशन किया है।
अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेन्द्र पंत अपनी कार्य कुशलता, बुद्धिमत्ता और शान्त धार्मिक गतिविधियों के चलते अपने प्रशंसकों में काफी लोकप्रिय हैं। मां महामाया व कुलदेवता सेमज्यू तथा उनके पूर्वजों के आशीर्वाद से उनकी बड़ी बेटी कुमारी गरिमा पंत ने एमबीबीएस की डिग्री श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा से तथा छोटी बेटी कुमारी महिमा पंत ने विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से बीटेक ( सीएसई) की डिग्री लगभग एक साथ प्राप्त करके परिवार में खुशियाँ बिखेर दीं।
इसी प्रकार से जिले के वरिष्ठ , ख्यातिलब्ध डा आर पी सोनी के सुपुत्र रुद्रांश सोनी ने डाक्टर बन कर जिले का नाम रोशन किया है। डाक्टर सोनी अपने चिकित्सकीय पेशे में धैर्य, संतोष और खुशियाँ बांटने वाले चेहरे के रुप में जाने जाते हैं। उनकी दो बेटियाँ अपनी मेहनत और योग्यता के बूते अच्छे पदों पर कार्यरत हैं और अब रुद्रांश ने भी सफलता हासिल कर ली है। रुद्रांश, गरिमा और महिमा की उपलब्धियों ने अपने परिवारों के साथ जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही रुद्रांश , महिमा और गरिमा की मेहनत ,लगन से भरी इन सफलताओं ने जिले के हजारों छात्र – छात्राओं के सामने नई मिसाल प्रस्तुत की है।
शुभ चिंतकों ने इस उपलब्धियों पर बधाई ,शुभकामनाएँ दी हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

