● 50,000 रूपये की सम्पत्ति बरामद, आरोपी गया जेल, बाल अपचारी बाल सम्प्रेषण गृह दाखिल….
रायगढ़।टीआई जूटमिल अमित शुक्ला के नेतृत्व में कल दिनांक 25.05.2021 को जूटमिल पुलिस द्वारा केलो नदी किनारे नगर निगम रायगढ़ के पाइप सीवर के काम में लगी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले दो युवकों को *100 लीटर चोरी की डीजल* के साथ पकड़ा गया था । आज जूटमिल स्टाफ द्वारा गैरेज से ट्रक की डिस्क चोरी के आरोप में क्षेत्र में दो लड़कों को पकड़ा गया है, जिनसे 50,000 रूपये की सम्पत्ति बरामद हुई है । जानकारी के मुताबिक छातामुडा बायपास चौंक के पास रहने वाले धनंजय सिंह द्वारा आज दिनांक 26/05/2021 को पुलिस चौकी जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गया कि इसके घर के बगल गैरेज से अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 24/05/2021 की रात्रि 5 नग ट्रक का डिस्क की चोरी कर ले गए हैं । चोरी के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 689/2021 धारा 380 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । टीआई जूटमिल द्वारा चौके के प्रधान आरक्षक विजय गोपाल एवं पेट्रोलिंग को माल मुज्लिम पतासाजी के लिये लगाया गया जिनके द्वारा मुखबिर सूचना पर संदेही गणेश साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी सोनूमुड़ा चौकी जुटमिल को हिरासत में लिया गया जिसने अपने साथी बालक के साथ गैरेज से ट्रक डिस्क को चोरी करना कबूल किया है । आरोपियों के मेमोरेंडम पर *5 नग ट्रक डिस्क कीमती 50,000 रूपये* का बरामद कर अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ तथा आरोपी गणेश साहू को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पेश किया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जमानत लाभ न देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । अज्ञात आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में निरीक्षक अमित शुक्ला, प्रधान आरक्षक विजय गोपाल, आरक्षक बनारसी सिदार, श्याम लाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

