🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के आतंक, दमन और एफआईआर की नीति से हम डरने वाले नही: सांसद गोमती साय

On: May 26, 2021 6:23 PM


फरसाबहार। टूलकिट मामले एवं भाजपा नेताओं के ऊपर एफ. आई. आर को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा लगातार कांग्रेस के ऊपर हमलावर है, 21 मई को जहाँ प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता अपने अपने घरों के बाहर धरना दिए,उसके बाद 22 मई को प्रमुख 5 पदाधिकारी पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयो में थाने के सामने धरना दिया वहीं आज 24 मई को भी छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता सभी थाने एवं पुलिस चौकी के बाहर कोविड नियमों का पालन करते हुए 5 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के अलोकतांत्रिक पूर्ण करवाई के खिलाफ धरने पे बैठे थे।
पत्थलगांव थाने के सामने बैठी रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि टूलकिट के संबंध में ट्वीट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पहले शिकायत और फिर अनेकानेक मुकदमे कर दिए गए हैं, यह सीधे तौर पर कांग्रेस द्वारा अपने देशद्रोही आचरण को कायम रखने, विपक्ष की आवाज़ को दबाने, अभिव्यक्ति की हमारी आज़ादी को खत्म करने औऱ लोकतंत्र के हत्या की साजिश है, भाजपा इसे बिल्कुल भी सहन नही करेगी, चाहे जितने भी दमन करलें ये हम देशहित की आवाज़ को बुलंद करते रहेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल के समय जहाँ प्रदेश की सरकार को इलाज, टीकाकरण आदि पर ध्यान देना था, वहां कांग्रेस इस तरह से अत्याचार और दमन में व्यस्त है, आपको ध्यान होगा, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पूर्व में दायर मामले पर कांग्रेस को हाई कोर्ट की कड़ी फटकार मिली है, बिलासपुर हाईकोर्ट नें संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को रद्द करदिया था।साथ ही हाईकोर्ट ने स्प्ष्ट माना है कि संबित पात्रा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण नही बनता, माननीय जज नें उस मुक़दमे में भी यही कहा कि राजनीतिक दबाव में यह मामला दर्ज किया गया है, ऐसे तमाम उदाहरण हैं जहाँ बार बार भुपेश बघेल कोर्ट में भी मुंह की खाते रहे हैं लेकिन फिर सत्ता के घमंड में वैसे ही मुक़दमे के साथ पहुँच जाते हैं। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पत्थलगांव शहर, रोशन प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष लुड़ेग तमता, मंडल अध्यक्ष पत्थलगांव ग्रामीण खेमनिधि यादव धरने में बैठे।
पूर्व राज्य मंत्री एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में जिला भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सोनी, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह एवं विजय सहाय नें सिटी कोतवाली के सामने धरना दिया।
धरना स्थल से कृष्ण कुमार राय ने कहा कि यह चौकाने वाला है कि जब भारत कोविड से लड़ रहा है,कांग्रेस पार्टी भारत से लड़ रही है, सम्पूर्ण मीडिया में प्रसारित इस ‘टूल किट’ के बारे में बताने पर अब कांग्रेस बौखलाहट में भाजपा नेताओं पर शिकायत आदि दर्ज करा रही है। आगे उन्होंने कहा कि इस संबंध में ट्वीट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के खिलाफ शिकायत की गई है,हम यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस जो भी करे हम सच कहना नही छोड़ सकते, देश के छवि को इस तरह खराब करने और देश के दुश्मनों के हाथ में खेलने की कांग्रेसी साजिश का हर स्तर पर मुकाबला किया जाएगा, कांग्रेस को अगर यही करना है तो वह करे भाजपा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस की हर प्रताड़ना झेलने को तैयार हैं।
अफ़सोस है कि कांग्रेस के देशविरोधी षड्यंत्रों का पर्दाफाश हो जाने के बाद भी जहाँ कांग्रेस को शर्मिंदा होना चाहिए था लेकिन इसके उलट कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं के खिलाफ ही अलोकतांत्रिक हमले पर उतारू हो गई है।
तपकरा थाने के सामने धरने पे बैठे जिला भाजपा के अध्यक्ष रोहित साय नें कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा की तरह इसका जी जान से बिरोध करेंगे, कांग्रेस की तानाशाही और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर सहन नही की जाएगी। साथ मे मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नटवर मूंदड़ा, मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रहे।
कुनकुरी थाना के सामने पूर्व विधायक एवं वनोपज संघ अध्यक्ष भरत साय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष भारत सिंह, जिला महामंत्री सुनील अग्रवाल, भायुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा धरने में बैठे।
लोदाम चौकी के सामने धरने पे बैठे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे नें कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यह अभियान चला कर कांग्रेस को यह चुनोती दी है कि कांग्रेस के गुप्त दस्तवेज़ से संबंधित खबर को सभी भाजपा नेताओं ने ट्वीट और पोस्ट किया है, अगर यह करना अपराध है तो केवल डॉ. रमन सिंह के खिलाफ ही नही बल्कि हम सबके खिलाफ मुकदमा करे, हम सबको गिरफ्तार करे, भाजपा के लाखों कार्यकर्ता जेल जाने तैयार हैं। कांग्रेस द्वारा रची गई देश विरोधी साजिश,लोकतंत्र की हत्या की कोशिश की भर्त्सना हम चुप नही बैठेने वाले इस देश विरोधी पार्टी का पर्दाफाश करने हम सब किसी भी लोकतांत्रिक हद तक जाने को तैयार हैं।
फरसाबहार थाने के सामने प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा वेदप्रकाश भगत, मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, मंडल महामंत्री नंदलाल यादव, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राधिका पैंकरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल साय धरना प्रदर्शन में बैठे।
तुमला थाना के सामने फरसाबहार जनपद सदस्य एवं जिला महामंत्री श्रीमती सुनीति भोये, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज पांडेय, राजकुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हरिनंदन चौहान, मंडल अजजा मोर्चा अध्यक्ष शिवकुमार साय धरना में बैठे।
जशपुर सिटी कोतवाली के सामने बैठे जिला भाजपा के महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा नें कहा कि कांग्रेस को न्याय व्यवस्था से लेकर लोकतंत्र और संविधान के प्रति भी न तो सम्मान है और न ही यह इनमें भरोसा करती है, देश भर में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस अब फिर उसी बर्बरता के साथ सामने है।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जिले के लगभग सभी थानों एवं चौकी के सामने जिला भाजपा के 5 की संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं नें धरना दिया एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि जिस ट्वीट के कारण भाजपा नेताओं के ऊपर एफ. आई. आर दर्ज की गई है,भाजपा के लाखों कार्यकर्ता के साथ हमनें भी वह ट्वीट किया है अतः हमारे ऊपर भी करवाई कर हमें गिरफ्तार किया जाए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment