रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) . जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के उपाध्यक्ष संजीव चौहान के पिता श्री रणधीर सिंह (84 वर्ष) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी ज्येष्ठ पुत्री डॉ. विजया तोमर ने किया। वे उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के निवासी थे। कोरोना संक्रमण के बाद उनका इलाज हरियाणा के सिरसा में चल रहा था। कॉलेज में प्राध्यापक के पद से सेवानिवृत्ति तक उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। अपने ज्ञान व्यवहारकुशलता, समर्पण और अवदानों के कारण वे शिक्षा जगत में खासे लोकप्रिय रहे। सहकर्मियों और छात्रों के बीच आज भी उन्हें पूरे सम्मान के साथ याद किया जाता है। सामाजिक रूप से वे बेहद सक्रिय और अपने समाज के आधार स्तंभ थे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी उन्होंने ता-उम्र भलीभांति निर्वहन किया। अपने पीछे वे पत्नी, दो पुत्रों, तीन पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। जेएसपीएल परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

