मुंगेली (वायरलेस न्यूज़) मुंगेली जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर जी के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी ने अपनी एक माह के मानदेय राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का फैसला लेते हुए।
सभी ने मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से 85750 रूपये का चेक प्रदान कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने के लिए दिया।
इस संकट के घड़ी में मिलकर सरकार का सहयोग करने के लिए मुंगेली जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर जी ने जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्य एवं सभापति को आभार व्यक्त किया।
उपरोक्त समय में साथ में उपस्थित रहे लोरमी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे आदरणीय शत्रुघ्न चंद्राकर जी, आदरणीय जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी जी, आदरणीय वसी उल्लाह खान जी सभापति जिला पंचायत मुंगेली, आदरणीय भारती लोकराम साहू जी सभापति, आदरणीया अंबालिका साहू जी सभापति, आदरणीया जागेश्वरी वर्मा जी सदस्य जिला पंचायत मुंगेली, श्रीमती लैला ननकू भिखारी जी सभापति, आदरणीय श्री लोक राम साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली एवं जिला पंचायत मुंगेली के सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

