बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना के चलते सारे पर्यटन केंद्र पर्यटकों के लिए बंद किए हुए है, एवं अभी शासन का ऐसा कोई आदेश नही आया है कि अचानकमार टाइगर
रिजर्व पर्यटको के लिए प्रारंभ किए जाएं यदि ऐसा कोई आदेश मिलता है तब जरूर खोले जाएंगे उक्ताशय की जानकारी अचानकमार टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर श्री सत्यदेव शर्मा ने दी। दरअसल श्री शर्मा से हमने पूछा था कि मध्यप्रदेश में कान्हा और बांधवगढ पर्यटकों के लिए पुनः प्रारम्भ कर दिए है, क्या अचानकमार को भी पर्यटकों के लिए खोलें जाएंगे ?
अब मानसून नजदीक है और लॉक डाउन के चलते पूरा एक माह से ऊपर हो चुका है पार्क बंद है अब 15 जून के बाद टाइगर रिजर्व को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद सीधे 1 नवंबर को खुलता है। यदि शासन आदेश भी दे तब भी पार्क की अपनी तैयारियां नहीं कर पाएंगे।प्रबंधन 15 दिन के लिए इसे खुलने के पक्ष में नहीं है। वह यही सोच रहा है कि सीधे 1 नवंबर से पूरी तैयारियों के साथ खोला जाए तब तक कोरोना संक्रमण का खतरा भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। परिणामस्वरूप इस स्थिति में पार्क का खोलना संभव कम ही दिखता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

