🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विकलांग को गाड़ी में चढ़ते हुए बचाने वाली बहादुर आरक्षक को आरपीएफ आईजी ने नगद राशि से किया सम्मानित, रायगढ़ आरपीएफ स्टाफ ने दी बधाई

On: May 27, 2021 1:44 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) विगत 13 अप्रेल 2021 को रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में उस वक्त अफरातफरी मच गई थी जब बिलासपुर की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में जयपुर राजस्थान जाने ट्रेन चढ़ने के समय एक विकलांग का पैर फिसल गया था जिसे पोस्ट में पदस्थ महिला आरक्षक ने हाथ खींच कर बचाया था। उक्त बहादुर आरपीएफ की सिपाही को आरपीएफ जोनल मुख्यालय बिलासपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अभ्यानन्दन सिन्हा ने नगद राशि का इनाम देकर सम्मानित किया है । रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर 12/33 बजे रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी संख्या 08477 उत्कल एक्सप्रेस आई ट्रेन में एक दिव्यांग यात्री महेश शर्मा जयपुर राजस्थान को रायगढ़ से बिलासपुर जाना था। ट्रेन में उसके साथ तीन अन्य साथी ट्रेन में चढ़ गए लेकिन उसके चढ़ने के पहले ट्रेन स्टार्ट हो गई और उक्त दिव्यांग यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल गया । और वह रेल लाइन और प्लेटफार्म के बीच मे काफी देर तक घसीटता रहा जिसे देखते ही रायगढ़ प्लेटफार्म में कार्यरत आरपीएफ महिला आरक्षक खिलेश्वरी सिन्हा ने अपनी जान की परवाह किये विकलांग महेश शर्मा की जान बचाई थी । उक्त आरपीएफ महिला आरक्षक ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था। जोनल मुख्यालय बिलासपुर के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ श्री सिन्हा ने 25 मई को जारी आदेश में आरपीएफ पोस्ट रायगढ में पदस्थ महिला आरक्षक खिलेश्वरी सिन्हा को ड्यूटी के दौरान सजगता के साथ ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए उन्हें 2000/ दो हजार की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया है। आरपीएफ रायगढ के समस्त स्टाफ ने बहादुर खिलेश्वरी सिन्हा को सम्मान राशि से सम्मानित होने पर उन्हें बधाइयां देकर उनकी हौसला अफजाई की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment