कोटा (वायरलेस न्यूज़) सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीरोड कोटा में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के योजना अनुसार पांच दिवसीय ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन 25 मई 2021 से 29 मई 2021 तक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव/ व्यवस्थापक अजय अग्रवाल एवं अध्यक्षता सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के विभाग समन्वयक बिलासपुर विभाग गेंदराम राजपूत के द्वारा उद्घाटन किया गया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष वासुदेव रेड्डी ,सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रांत प्रमुख गौरीशंकर कटकवार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
विद्यालय के योगाचार्य राजकुमार साहू के द्वारा प्राणायाम, कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम- विलोम ,भ्रामरी ,शीतली, सूर्य नमस्कार ,ताड़ासन ,वृक्षासन, त्रिकोणासन, सर्वांगासन, हलासन, गोमुखासन का अभ्यास कराया ।
कार्यक्रम के समापन दिनांक 29 मई 2021 को सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रादेशिक सचिव जुड़ावन सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य, सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के संगठन मंत्री डॉक्टर देवनारायण साहू के विशिष्ट आतिथ्य एवं समिति के अध्यक्ष वेंकटलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का समापन हुआ
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर देवनारायण साहू ने बताया कि योग एक शारीरिक व्यायाम स्वास पर नियंत्रण ,सकारात्मक सोच, आहार पर नियंत्रण ,मन शांति, ध्यान का एक परिपूर्ण अभ्यास है जिसका उद्देश्य शरीर को स्वस्थ करना ,मन को शांत करना और पर्यावरण में सकारात्मकता का संचार होता है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुड़ावन सिंह ने कहा कि योग से शरीर, मन और प्राण की शुद्धि तथा आत्मा को परमात्मा की प्राप्ति होती है ।योग करने से मन शांत रहता है ,योग से मांसपेशियां का अच्छा व्यायाम होता है, योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है ,योग से तनाव दूर होता है नींद और भूख अच्छी लगने लगती है, पाचन भी सही हो जाता है ,इसलिए हमें प्रतिदिन योग, प्राणायाम ,व्यायाम करते रहना चाहिए ।
श्रीमती आशा गुप्ता एवं पूर्व छात्र अखिलेश्वर साहू ने कार्यक्रम का अपना अनुभव साझा किया ।
इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के उपाध्यक्ष राम सजीवन गुप्ता ,कोषाध्यक्ष वासुदेव रेड्डी, संस्थापक सदस्य मनजीत सिंह पवार ,आजीवन सदस्य देवेंद्र सिंह ठाकुर ,प्राचार्य बाबूलाल साहू, प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव ,संतोष सागर ,रुकमणी गंधर्व ,लक्ष्मी नारायण पांडे, मनोरमा गुप्ता सुख सिंह कैवर्त, दिव्यमोहन साहू, शोभाचौहान ,लीलावतीटेकाम, अलका राजपूत के सहित अनेक अभिभावक, छात्र-छात्राएं पूर्व छात्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में प्रादेशिक सचिव जुड़ावन सिंह ने सभी कुशल क्षेम की जानकारी ली।
इस कोरोला महामारी में जिन भैया बंधुओं का देहावसान हो चुका है उनके लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी हुआ ।
विद्यालय के व्यवस्थापक अजय अग्रवाल ने आभार प्रगट किया।
विद्यालय के आचार्य सुख सिंह के द्वारा शांति पाठ करके कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ने किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

