रायपुर (वायरलेस न्यूज़29/05/2021) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक और समूचा देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना वायरस के सेकंड वेव का संक्रमण झेल रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अपने शीर्ष नेताओं की गुटबाजी के संक्रमण का सेकंड वेव झेल रही है भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को इस जून में अध्यक्ष बने 1 वर्ष हो जायेंगे और शीर्ष नेताओं के गुटबाजी के संक्रमण के चलते वह अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाये हैं प्रदेश प्रभारी बनने के बाद दुग्गाबाती पुरंदेश्वरी के आधा दर्जन डेडलाइन देने के बाद भी प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता विष्णु देव राय की कार्यकारिणी को गठित नहीं होने दे रहे हैं प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का डेट लाइन भी डेड हो चुका है क्योंकि डी पुरंदेश्वरी एक महिला है और भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस में महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है इस कारण भाजपा के शीर्ष नेता उनके आदेशो की खुलेआम अवहेलना कर रहे है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता गुटबाजी के संक्रमण के सेकंड वेव से ग्रसित हैं जिसे देख नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश संगठन प्रभारी शिव प्रकाश ने भी चिंता जताई है और कहा है कि बचे हुए पदों पर 31 मई तक किसी भी हाल में नियुक्तियां पूरी कर ली जानी चाहिये। भारतीय जनता पार्टी जहां एक और अपने को कैडर बेस पार्टी कहती है दंभ भरती है वह केवल खोखला साबित हो रहा है।धरातल स्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है और शीर्ष नेताओं में गुटबाजी का संक्रमण फैला हुआ है कैडर बेस पार्टी का दंभ भरने वाली भाजपा का हवाई किला ढह चुका है जिसे अब संगठन महामंत्री शिव प्रकाश फिर से बनाने का स्वांग कर रहे हैं। जिसमें उन्हें सफलता नही मिल पा रहा है। 31 मई की डेट लाइन तक अगर प्रदेश भाजपा के रिक्त पदों में नियुक्तियां नहीं हो पाएगी तो प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और प्रदेश संगठन प्रभारी शिव प्रकाश को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिये क्योंकि प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आपसी गुटबाजी के भयावह व संक्रमण से गुजर रहा है जिसका की इलाज ना तो डी पुरंदेश्वरी के पास है ना शिव प्रकाश के पास है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

