🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नरेन्द्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर बिलासपुर भाजपा ने रक्तदान शिविर आयोजित की

On: May 29, 2021 5:42 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार के 7 साल एवं दुसरे कार्यकाल का 30 मई 2021 को 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा कार्यालय बिलासपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार के 7 साल एवं दुसरे कार्यकाल का 30 मई 2021 को 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की कार्य योजनानुसार बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के मार्गदर्शन में बिलासपुर जिले में भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा जिला युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से 29 मई 2021 को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, वरिष्ठ नेताओं द्वारा भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान को लेकर सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया, रक्तदान हेतु आये भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने भाजपा के वरिष्ठ नेतागण कार्यालय में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रक्तदान महादान के बारे में अवगत कराया एवं रक्तदान हेतु स्थापित प्रत्येक बेड पर जाकर रक्त दान करने वाले कार्यकर्ताओं हौसला अफजाई किया। रक्तदान करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भाजपा नेताओं के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। रक्तदान शिविर में महिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं हेतु भाजपा कार्यालय में सेल्फी जोन भी बनाया गया, जिसमें रक्तदान करने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने फोटो खीचकर सोशल मीडिया में शेयर किया।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए स्वेच्छा पूर्वक रक्तदान उत्साह से किया। इस अवसर पर सिम्स एवं जिला अस्पताल के स्टॉफ एवं चिकित्सकों ने अपना सराहनीय योगदान दिया। सिम्स के डीन तृप्ती नगरिया एवं सिविल सर्जन प्रमोद महान, डॉ.श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली, प्रवीण दुबे, दीपक सिंह ठाकुर, सुनीता मानिकपुरी, शैलेन्द्र यादव, सौरभ कौशिक, दीपक शर्मा, तिलक देवांगन, रितेश अग्रवाल, अनमोल झा, सिद्धार्थ शुक्ला, टीका साहू, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, वेदांत शुक्ला, लखन वाधवानी, अंकित पाल, राहुल सराफ, विशाल मिश्रा, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, ऋषभ चतुर्वेदी, मुकेश राव, गगन छाबड़ा, आशीष मिश्रा, नवीन मसीह, रशीद उल्ला, विश्वजीत ताम्रकार, अंचल दुबे, नरोत्तम श्रीवास, रमेश जायसवाल, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, संजय पटेल, नरेश साहू, ज्ञान कौशिक, दीपक वर्मा, लव श्रीवास, देवेश सोनी, योगेश बोले, राजेश सूर्यवंशी, जितेन्द्र भावे, जितेन्द्र अंचल, गौकरण सूर्यवंशी, हफीज खान, अशलम खान, सिकंदर खान, चित्रेश परिहार, हरवंश कस्तुरिया, श्याम खाण्डेकर, लोकनाथ बंजारे, मनीष कौशिक, लाला भाभा, प्रदीप शुक्ला, रमेश साहू, अभिजीत पाण्डेय, अनिल यादव, संजय पाण्डेय, दीपक साहू, प्रशांत कश्यप, मयंक कश्यप, विकेश गहरे, सपन बिरले, दुर्गेश कौशिक, संतोष यादव, निशांत सोनी, सविता नामदेव, देवेश खत्री, मीरा यादव, पूजा सिंह, श्रद्धा यादव, जया पाण्डेय, रश्मि उपाध्याय, योगिता गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment