रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) नगर निगम महापौर जानकी काट्जू ने पूर्व विधायक
शक्राजीत नायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक ब्यक्त किया। पूर्व विधायक शक्राजीत नायक नही रहे. आज राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. काफी दिनों से उनका इलाज चल रहा था.
वे पूर्ववर्ती अजीत जोगी सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे साथ ही स्व. नंद कुमार पटेल के बेहद करीबी भी थे.
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व कैलाश नायक के पिता डॉ शक्राजीत नायक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है. पूरे रायगढ़ विधानसभा उन्हें श्रद्धाजलि दे रहे हैं. वही निगम की महापौर जानकी काट्जू उनके देहांत से हतप्रद है उन्होंने कहा की ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुःख के बेला को सहन करने का संबल प्रदान करे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

