रायगढ़.(वायरलेस न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ के पूर्व सिंचाई मंत्री डाॅ. शक्राजीत नायक के निधन पर जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल ने शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में श्री जिंदल ने कहा कि डाॅ. नायक बेहद सह्रदय और बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी थे। जनहित से जुड़े मुद्दों में वे सदा सक्रिय रहते थे। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से उठकर छत्तीसगढ़ के सिंचाई मंत्री के रूप में उनकी जीवनयात्रा सभी के लिए प्रेरणादायी थी। उन्होंने डाॅ. नायक की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की क्षमता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस विपत्ती की घड़ी में पूरा जेएसपीएल परिवार उनके साथ खड़ा है। जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने भी डाॅ. शक्राजीत नायक के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में जमीन से जुड़े हुए नेता थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र के विकास और गरीब, जरूरतमंदों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहते थे। उनके निधन से रायगढ़ जिले को अपूरणीय क्षति हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद

