🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फर्जी नंबर के ट्रेलर से अवैध रूप से कोयला बिलासपुर ले जाते समय चचाई पुलिस ने पकड़ने में पाई कामयाबी

On: May 30, 2021 5:56 AM

अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) 28-29 मई की रात्रि करीब 02 बजे मुखबिर सूचना मिली की धनपुरी ओ सी एम डी-सेक्टर के बुम्म बेरियर से दो ट्रेलर जिनका नं.CG10AV9592 अवैध रूप से कोयला लोड करके धनपुरी डी-सेक्टर से बिलासपुर तरफ जाने वाले हैं। मुखविर द्वारा यह भी बताया गया कि ए.आर. कोल कंपनी के ट्रेलर क्र. CG10AV9594 के सही नम्बर प्लेट पर कूट रचना करते हुए फर्जी नं.पीले रंग के प्लास्टिक में काले रंग के रेडियम स्टीकर से CG10AV9592 लिखा हुआ चिपकाकर लगाकर दोनों ट्रेलरो के नम्बर प्लेट में एक ही वाहन के नम्बर प्लेट लगे हैं उक्त ट्रेलर में अवैध रूप से कोयला लोड कर धनपुरी ओ सी एम डी सेक्टर से बिलासपुर तरफ जायेगा ।मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया दौरान रेड कार्यवाही उक्त फर्जी नं. के ट्रेलर में अवैध रूप से 32.770 टन कोयला कीमती 01 लाख बिना टीपी के व वाहन ट्रेलर कीमती 40 लाख, 01 पिकअप कीमती 04 लाख कुल 45 लाख रूपये का ट्रेलर व पिकअप वाहन चालक राजकुमार यादव पिता कमलेश यादव उम्र 20 साल निवासी बरहाटोला, संजय मिश्रा पिता बाबू लाल मिश्रा उम्र 46 साल निवासी पसान थाना भालूमाड़ा, यशचन्द्रा पिता मनोज चन्द्रा उम्र 21 साल निवासी बिलासपुर के कब्जे से जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी मैनेजर गज्जू सिंह उर्फ गजेन्द्र सिंह, ट्रेलर वाहन का मालिक (स्वामी), धनपुरी ओसीएम डी – सेक्टर का बुम्म बैरियर का व्यक्ति, कांटा घर में कार्यरत कर्मचारी, टायरेक्स लोडिंग आपरेटर के खिलाफ थाना चचाई में अप. धारा 379,414,467,468,471,120बी ताहि0 एवं 4/21 खान खनिज अधि. कायम किया गया है जो 05 व्यक्ति दस्तयाब नहीं हुए हैं।पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एम.एल. सोलंकी (भा.पु.से), अति. पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओ(पी) अनूपपुर सुश्री कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एन. प्रजापति व्दारा गठित टीम उनि. संजय खलखो, सउनि. महिपाल प्रजापति, सउनि.सुखीनंद यादव, प्र आर विनय त्रिपाठी, आर. शेख रसीद के व्दारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment