जिला प्रशासन बस्तर के नाम पर फर्जी चालान बुक बनाकर दिया जाता था घटना को अंजाम
आरोपी द्वारा बनाया गया स्वयं के नाम पर तहसीलदार का परिचय पत्र
जगदलपुर 30 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी//
जगदलपुर शहर में दुकानों को लाॅकडाऊन के नियमानुसार समय पर बंद कराने का एवं अपने आप को तहसीलदार होने का धौंस दिखाकर फर्जी तौर पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों से रूपये पैसे की उगाही करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने एवं कार्यवाही करने में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है । ज्ञात हो कि जगदलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में सूचना मिला था कि कुछ व्यक्ति अपने आप को तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लाॅकडाऊन में निर्धारित समय सीमा में दुकान बंद नहीं किया गया है कहकर धमकी देते हुए कुछ दुकानदारोें पर फर्जी तरीके से चालान काटकर रूपये पैसे की उगाही किया जा रहा है । जिस पर तहसीलदार जगदलपुर के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्व धारा – 419, 420, 467, 468, 471, 170, 34 भा0द0वि0 का अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया । दौरान अनुसंधान के मामले के संदेही जीत उर्फ राजीव रक्षित एवं मोह0 शाहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । जिनके पास तलाशी लेने पर 16 नग फर्जी चालान प्रति जिनमें 05 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ है एवं 5,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल और आरोपी जीत रक्षित के पास 01 परिचय पत्र जिसमें जीत रक्षित को तहसीलदार जगदलपुर का परिचय पत्र जारी होना उल्लेखित है को आरोपियों को कब्जे से बरामद किया गया है । पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है । मामले में आरोपियों के द्वारा सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं किया गया है की धमकी देकर अवैध रूप से रूपये पैसे की उगाही करना स्वीकार किया गया है । मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है ।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधि0/कर्मचारी:
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी0 – संजय वट्टी, बी0पी0 जोशी, प्र0आर0 – चोवादास गेंदले
आर0 – प्रकाश नायक, रवि सरदार, गायत्री तारम, सायबर सेल- दीपक कुमार, की अहम भूमिका थी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

