रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के तत्वाधान में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। इस उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोई जश्न नहीं मनाया गया अपितु जनसेवा के कार्य किए गए। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए पार्टी के आह्वान पर रायगढ़ चक्रधर जूटमिल मंडल के कबीर चौक शक्ति केंद्र के मतदान केंद्र क्रमांक 166, 167 एवं 168, छातामुड़ा, सहदेवपाली, तुरकुमुडा के सेवा बस्तियों में जन सामान्य के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण किया गया तथा वैक्सीन से जुड़े भ्रम को दूर कर जनजागरण का काम किया तथा केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश भाजपा के आह्वान अपना बूथ कोरोना मुक्त, टीका युक्त का संकल्प किया ।
इस सेवाभाव के कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय बब्बल, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनोज राजपूत, स्थानीय पार्षद श्रीमती शांति सिदार, भाजपा नेता जीवन पटेल, प्रशांत कुमार सिंह, सरस्वती भांट, विक्रम पटेल, युगल पटेल, जय यादव समेत शक्ति केंद्र एवं बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

