बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात साल कार्यकाल के पूर्ण होने पर संगठन ही सेवा है आयोजित कार्यक्रम शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के सात पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी क्रम मे बिल्हा विधानसभा के तीन मंडल में विविध कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्व विकास-समग्र विकास के मूलमंत्र के साथ देश के विकास के लिये अनुकारणीय कार्य किया है। इन सात सालों में जो किर्तिमान पुरी दुनियां में स्थापित किया है। हम सबको उनके नेतृत्व में चलकर समाज में अंत्योदय के स्थापना के लिये कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस विषम काल में समूचे देशवासियों के हित में कई महात्वपूर्ण फैसले लिये है। कोरोना के कारण जिन परिवारों में अपने पालकों को खोया है। उनके लिए देश के प्रधानमंत्री पालक की भूमिका निभा रहें हैं। यह निश्चित ही हृदयस्पर्शी योजना है। जिसके हम सबको उनको अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम सब विश्वगुरू बनेंगे।उन्होंने बिल्हा विधानसभा के तिफरा सरस्वती शिशु मंदिर में, नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 01व नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 06में कार्यक्रम में शामिल होकर सूखा अनाज पैकेट व मास्क सेनिटाईजर का वितरण किया गया। इस मौके भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन कैलाश ठाकुर, हरिशंकर वर्मा,नगर निगम पार्षद संजय सीमा सिंह, अनीता श्याम कार्तिक वर्मा पार्टी से सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता,पदाधिकारी,युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

