रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़31 मई2021) बीते दिनों पुसौर ब्लॉक के बुनगा गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के कर्नाटक के कोलार जिले के श्रीनिवासपुर गांव में एक ठेकेदार द्वारा बंधक बना लिए जाने की सूचना मिली थी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर श्री भीम सिंह को ग्रामीणों के सकुशल वापसी के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने मामले के संज्ञान में आते ही तत्काल कलेक्टर कोलार से बात कर जिले के ग्रामीणों के वहां बंधक बना लिए जाने के बारे में उन्हें अवगत कराया तथा शीघ्र सभी लोगों को रिहा करवाते हुए रायगढ़ भेजने की व्यवस्था का अनुरोध किया। जिसके पश्चात कलेक्टर कोलार ने वहां के श्रम अधिकारी को श्रीनिवासपुर जाकर ग्रामीणों की जल्द रिहाई के लिए कहा। अगले 1 से 2 दिनों जिले के ग्रामीणों की वहां से वापसी हो जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने वहां फंसे ग्रामीणों से भी बात की और उन्हें बताया कि स्थानीय प्रशासन को सारी सूचना दे दी गयी है उनकी सहायता से सभी ग्रामीणों की जल्द वापसी हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पुसौर ब्लाक के बुनगा गांव से 6 पुरूष, 6 महिलाएं व 7 बच्चे कर्नाटक के श्रीनिवासपुर गांव एक ठेकेदार के माध्यम से काम की तलाश में कर्नाटक पहुंचे थे। जिन्हें वहां उक्त ठेकेदार द्वारा बंधक बना लिया गया था। पुसौर ब्लाक के पुनीराम, सोनीनाथ सहित अन्य लोगों ने यह जानकारी जिला प्रशासन से साझा की। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव के मधुसुदन रजक, पद्मा रजक, दिपेश कुमार, लक्ष्मीकांत रजक, मातेश्वरी, खुशहाल, छीतीज, थकीर रजक, जमुना रजक, मयंक, दुर्बल निषाद, पार्वती, प्रियंका, संजय कुमार, कुंद्रा बरेठ, सोमेस कुमार, जत्तु बाई एवं ओम प्रकाश को कर्नाटक में ठेकेदार द्वारा बंधक बना लिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

