रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़1 जून2021) / सामुदायिक स्वा.केन्द्र लोईंग सेक्टर जामगांव उप स्वा.केन्द्र कुकुर्दा के ग्राम साल्हेओना निवासी 97 वर्षीय खिलेश्वर प्रधान कोविड से जंग जीतकर सकुशल घर वापस लौट गए हैं। खिलेश्वर प्रधान एवं उनकी पत्नी की बीते दिनों तबीयत खराब होने के कारण पास के एम.एस.पी पावर प्लांट में टेस्ट के लिये गये। एण्टीजन टेस्ट के अंतर्गत उनका रिपोर्ट निगेटिव आया दो दिन पश्चात आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट का रिपोर्ट पॉजीटिव आया, तो उनक घरवालों ने उन्हें तुरंत सामु.स्वा.केंद्र लोईंग अस्पताल में 17 मई 2021 को भर्ती कराया। भर्ती के दौरान उनकी स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती गई और ऑक्सीजन लेवल 89 से 90 तक चला गया था। पूर्व से खिलेश्वर प्रधान अस्थमा के मरीज थे। कोविड-19 से ग्रसित होने के कारण काफी कमजोर हो गए थे। सामु.स्वा.केंद्र लोईंग के डॉ.हितेश जायसवाल, आर.एम.ए.डॉ.रमेेश साहू, स्टाफ नर्स कल्पना केरकेट्टा एवं कोविड केयर टीम के अथक प्रयास व इलाज से खिलेश्वर प्रधान 31 मई 2021 को डिस्चार्ज होकर अपने गृहग्राम साल्हेओना सकुशल पहुँच गये।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.30भनवारटंक स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल संचार प्रणाली की सफल शुरुआत* *रेल सुरंगों में संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को मिलेगा नया आयाम*
Uncategorized2026.03.30पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर को लेकर कलेक्टर ने कहा पहले की तुलना में डिमांड बढ़ा लेकिन सप्लाई कम नहीं, भीषण गर्मी में ज्वलनशील पदार्थों को स्टोर करना भी खतरा
बिलासपुर2026.03.29*जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता* *कलेक्टर ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की*
Uncategorized2026.03.29आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अनावरण*


