रायगढ़। जिला पुलिस बल रायगढ़ में कार्यरत प्रधान आरक्षक प्रेम लाल पटेल, स्टीफन कुजूर, शिवनारायण पोर्ते तथा चालक आरक्षक ललित तिवारी सेवारत रहते अपनी अर्द्धवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत 31 मई 20 21 को सेवानिवृत्त हुए जिन्हें आज दिनांक 01/06/2021 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय डीएसपी एवं कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में ससम्मान विदाई दी गई है । कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम में सीमित लोगों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम के प्रारंभ में रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के संक्षिप्त सेवा विवरण से सभी को अवगत कराया गया । वे बताए कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मी करीब 39-40 वर्ष विभाग में सेवा दिए हैं । प्रधान आरक्षक प्रेमलाल पटेल, चौकी जूटमिल, स्टीफन कुजूर थाना छाल, शिवनारायण पोर्ते थाना कोतरारोड तथा चालक आरक्षक ललित तिवारी रक्षित केंद्र में कार्यरत थे । विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों द्वारा एक-एक कर अपने सेवा काल के खट्टे-मीठे अनुभव उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किए । कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को लंबी सेवा के लिए विभाग की ओर से कृतज्ञता जाहिर किए और उन्हें वर्तमान समय को देखते हुए स्वयं एवं अपने परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना किये । एडिशनल एसपी (आईयूसीएडब्ल्यू) डॉ. राजेंद्र प्रसाद भैया ने कहा कि विभाग में स्वस्थ एवं बेदाग होकर रिटायर होना पुलिसिंग के नजरिए से बहुत बड़ी सफलता है । वे सेवानिवृत्तों को उज्जवल, मंगलमय, दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दिए । एसपी श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा वर्तमान पुलिसिंग को बेहद चुनौतीपूर्ण बताते हुए पुलिसकर्मियों को विभाग में हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, कुछ नया करने को मिलता है बताए और बोले कि जब कभी हम कुछ अच्छा करते हैं तो हमें संतुष्टि मिलती है साथ ही जब हमारे कार्य की समाज में प्रशंसा होती है तो वह सर्वश्रेष्ठ है । आप सभी इतने लंबे समय में कई अच्छे कार्य किये होंगे जो पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण होगी । जिनके लिए विभाग आपका कृतज्ञ है । उन्होंने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों से कहा कि आप सभी को जब कभी भी विभाग की ओर से कुछ मदद की आवश्यकता हो या कुछ सुझाव विभाग के लिये हो तो निसंकोच विभाग के पास आये । उनके द्वारा सभी के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दिया गया । एसपी संतोष सिंह द्वारा विदाई कार्यक्रम में सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा ऑफिस स्टाफ द्वारा भी सेवानिवृत्तों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

