रायगढ।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत *अवैध शराब व कबाड़* पर कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में आज *दिनांक 02/06/2021* को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर *नंदेली तिराहा के पास* नाकेबंदी कर अवैध परिवहन हो रही ट्रक को पकड़ा गया है, ट्रक से जप्त किये गये वाहनों के पाटर्स, लोहे का चादर, एंगल, पिक आयरन चोरी की सम्पत्ति होने के संदेह पर जप्त कर आरोपी वाहन चालक पर कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार आज दिनांक 02.06.2021 के दोपहर मुखबिर सूचना, थाना प्रभारी कोतरारोड़ के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक डीपी भारद्वाज, हमराह आरक्षक कामता प्रसाद चौहान के साथ नंदेली तिराहा पर कार्यवाही करने नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये वाहन का इंतजार कर रहे थे । दोपहर करीब 13:50 बजे वाहन *ट्रक क्र0 HR 28- W- 9059* आयी जो पूरा तिरपाल ढकी हुई थी, स्टाफ वाहन को रोकी । ट्रक के चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम *जयवीर सिंह पिता रमेशचंद पाल उम्र 35 वर्ष साकिन मरहाला थाना मोहंदाबाद जिला फारूखाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम जिंदल पार्किंग पतरापाली थाना कोतरारोड* का रहने वाला बताया । ट्रक के तिरपाल को हटवाकर चेक करने पर डाला में लोहे का सरिया, लोहे का चादर, एंगल, लोहे का पुराना खिड़की छड़, नट बोल्ट, मोटरसाइकिल पार्ट्स पुराना, साइकिल पार्ट्स पुराना, ट्रक पार्ट्स पुराना, पिक आयरन, लोहे का पुराना सामान जिसका *वजन 20 टन 570 किलोग्राम कीमती ₹7,09,000* का था । वाहन का चालक लोहे का पार्ट्स, कबाड़ के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया, जिस पर चोरी की सम्पत्ति होने के संदेह पर ट्रक को कबाड़ समेत जप्त कर आरोपी वाहन चालक पर इस्तगासा धारा 41(1-4) जा0फौ0/379 ताहि के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

