कान्हा-मुक्की (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “शेरनी” का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म शेरनी का ट्रेलर 2 मिनट 26 सेकेंड का है, ये Amazon Prime Video में 18 जून को रिलीज किया जाएगा । फिल्म में विद्या बालन एक कद्दावर फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी, ट्रेलर में भी विद्या बालन का किरदार सशक्त महिला को दिखाया है।
एक फारेस्ट ने बताया कि कान्हा में अक्टूबर -नवम्बर में शूटिंग के लिए फ़िल्म एक्ट्रेस विद्या बालन आई थी 3 महीना तक शूटिंग चलता रहा , पूरी टीम गोंदिया में रुकी थी और वहीं से कान्हा ,मलाजखंड, बालाघाट में फ़िल्म की पूरी शूटिंग हुई है उन दिनों आम लोगों की काफी भीड़ लगा करती थी वन विभाग के स्टाफ भी फ़िल्म में काम करते आपको दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक टाइगर रिजर्व के बारे में है, जहां एक टाइगर आदमखोर हो गया है. इलाके के लोग और आसपास के गांव वाले परेशान हैं और ऐसे में इस मामले को संभालने के लिए एक महिला फारेस्ट अफसर विद्या बालन की यहां नियुक्ति की जाती है,विद्या बालन का किरदार फ़िल्म में जबरदस्त है दर्शक जरूर पसंद करेंगे।
फारेस्ट अफसर (विद्या बालन) की कोशिशों में आड़े आती है वहां काम करने वाले लोगों की पुरुष प्रधान सोच और कुछ हद तक गांव का माहौल भी है. विद्याबालन इस पूरे हालात को कैसे हैंडल करती हैं और उस आदमखोर बाघ का आखिर क्या होगा यही फिल्म की कहानी है. जहां तक बात है इस फिल्म की रिलीज की तो इसे 18 जून को वीडियो स्ट्रीमिंग पोर्टल अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

