किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
कार्रवाई के लिए भाजपा नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महासमुंद- महासमुंद जिले के सरायपाली में भाजपा नेताओं ने एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर भारतीय जनता पार्टी सरायपाली की छवि खराब करने का आरोप लगाया है और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अनुविभागीय अधिकारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने उल्लेख किया है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनारायण आदित्य सरायपाली शहर द्वारा अपने सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के द्वारा सूचना कर मंदिर स्कूल सरायपाली को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा किया गया है संबंधी ज्ञापन स्थानीय विधायक श्री किस्मत लाल नंद की मौजूदगी में एवं कांग्रेश के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अग्रसेन चौक के सामने कोरोना का में एक जगह इकट्ठा हुए जो कि नियम विरुद्ध है ज्ञापन में लिखा गया है कि सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष एवं उनके अनेकानेक कार्यकर्ताओं द्वारा बेवजह भारतीय जनता पार्टी सरायपाली के द्वारा मंदिर स्कूल सरायपाली पर कब्जा किया जाना काकर भारतीय जनता पार्टी की छवि को बहुत ही क्षति पहुंचाई है मंदिर स्कूल सरायपाली परिसर में न तो भारतीय जनता पार्टी का कोई बोर्ड है ना ही कहीं पर झंडा और बैनर लगा है भाजपा नेताओं ने ज्ञापन में निवेदन किया है कि जिस प्रकार से सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की छवि को खराब करने का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष एवं उनके अनेकानेक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है एवं कोरोनावायरस भीड़ इकट्ठा किया गया है जो कि नियम विरुद्ध है उन पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सरायपाली में 2 जून को तहसीलदार को सौंपा गया है।
हम आपको बता दें कि कांग्रेश द्वारा विधायक एवं कांग्रेस शहर अध्यक्ष की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा विगत 29 मई को सरायपाली के माधव सदाशिव गोलवलकर स्कूल परिसर में एकत्र होकर गुरुजी वाचनालय को खाली कराने तथा स्कूल का नाम मंदिर स्कूल करने की मांग करते हुए काफी हंगामा किया गया था, इसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन के मूड में आ गई है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भाजपा की छवि को को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

