सभी प्रदेश पदाधिकारीयों ने नियुक्ति पर बधाई दी
रायपुर (वायरलेस न्यूज़) इंडियन जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ( ijf )
छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शरनजीत सिंह तेतरी ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के दो जिले जगदलपुर और कबीरधाम (कवर्धा) जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है।
श्री तेतरी ने क्रमशः जगदलपुर जिला के लिए पत्रकार अरुण पाढ़ी एवं कबीरधाम जिला से भुवन पटेल को जिला अध्यक्ष की कमान सौंप दी है, इंडियन जर्नलिस्ट्स फेडरेशन छत्तीसगढ़ (ijf ) उनसे अपेक्षा करती है कि जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार भाई अरुण पाढ़ी एवं कबीरधाम के पत्रकार भाई भुवन पटेल से संस्था एवं पत्रकारों के हित में अपने दायित्वो का निर्वहन करेगें,साथ ही उनकी नियुक्ति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शरनजीत सिंह तेतरी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, महासचिव अनिल रतेरिया , उपाध्यक्ष द्वव अरुण पंडा ,बसंत सचदेव , प्रदीप भट्टाचार्य, प्रदेश सचिव भारत योगी प्रताप नारायण सिंह ,जरीन सिद्धकी रायपुर, किशोर कर महासमुंद , जिला अध्यक्ष गरियाबंद यशवंत मरकाम, परमेश्वर वैष्णवभिलाई , रवि ठाकुर रतनपुर, प्रकाश जायसवाल कोटा ,श्याम कश्यप, महेंद्र ठाकुर, शशिर देवगन,दीपक जैन, आबिद शेख, सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली, ने बधाई प्रेषित की है सभी पदाधिकारियों ने श्री अरुण पाढ़ी एवं भुवन पटेल से उम्मीद जताई है कि वे हमेशा संगठन के हित में कार्य करते रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

