🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने व्यस्त समय से कुछ पल निकालकर खेती कार्य करने में जुटें

On: June 1, 2021 4:49 PM

बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपने व्यस्त समय से कुछ पल निकालकर खेती कार्य करने में जुटें है। अपने पुश्तैनी खेत में खुद ही ट्रैक्टर चलकर खेत की जोताई करने के बाद धान की थरहा तैयार करने बीज़ की बुवाई भी किए. अपने गृह ग्राम परसदा मे खेत की जुताई करने ट्रैक्टर चलाकर सबको प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी पराम्परिक जिम्मेदारियों में से खेती प्रति अधिक लगाव रखना होगा। किसान हमारे जीवन के आधार है। इसलिये कृषि को प्रोत्सहित का लक्ष्य है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक को खेती को लेकर एक विशेष लगाव है। वह खाली समय पर खेती के कार्य पर हमेशा सक्रिय रहते हैं।
………………….

नेता प्रतिपक्ष कौशिक से समाज ने किया उच्च स्तरीय जांच की मांग
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र बिल्हा ने सिलगेर बीजापुर में हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है। इसकी जांच व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले इसलिये प्रदेश सरकार को उचित कदम उठाना चाहिये। इस पूरे मामले को लेकर हमारी पार्टी ने एक जांच टीम का गठऩ किया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही न्याय होगा। उनके परसदा स्थिति निवास में मुलाकात के दौरान. यदुनाथ उईके, कमल मरावी, राम झूल, चेतन मरावी, शिवदयाल, सलीक राम, शत्रुध्न मरावी सालूक मरावी, महा सिंह भारत लाल, रमेश, शिव प्रसाद, व समाज के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment