*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।बरौद कॉलरी। समीपस्थ कोयला खदान बिजारी उपक्षेत्र में कार्यरत एसईसीएल कर्मी नारायण दास गत एक सप्ताह पूर्व जिसे बुखार आया और घर पर ही किसी चिकित्सक से दवा लाकर उपचार कर रहा था इसी दौरान उसके पिता जालंधर दास को भी बुखार सताने लगा जब एक सप्ताह तक बुखार नहीं उतरा तब नारायण दास को एसईसीएल के विभागीय चिकित्सा वाहन से रायगढ़ स्थित कोविड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तब मेट्रो के आईसीयू वार्ड में दाखिल कराया गत 28 मई को नारायण दास कि असमय मृत्यु हो गई नारायण दास की कोरोना से मृत्यु की खबर जब उसके पिता जालंधर दास वैष्णव 72 वर्ष को हुई वह भी मेट्रो चिकित्सालय में कोरोना के उपचार के लिए भर्ती था पुत्र की मृत्यु की खबर सुन आज दोपहर वह भी इस दुनिया को अलविदा कर चला गया |
*पिता पुत्र धार्मिक प्रवृत्ति के थे*
――――――――――
दिवंगत हुए जालंधर दास वैष्णव 72 वर्षीय व दिवंगत पुत्र जो पिता के तीन दिनों पूर्व असमय काल के ग्रास में समा गया नारायण दास वैष्णव 45 वर्ष दोनों बिजारी के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में गॉव के तरफ से नियमित पुजारी थे जगन्नाथ जी के प्रतीकात्मक रथयात्रा में भी प्रमुख पुजारी हुआ करते थे हाल ही में बिजारी उपक्षेत्र में मॉ काली जी की तीन दिवसीय पुजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा कर चले गए दोनों पिता पुत्र समीपस्थ ग्रामों के प्रमुख पुजारी थे जो अत्यंत ही लोकप्रिय थे जिनके निधन के खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

