● *सरिया, पुसौर पुलिस की शराब परिवहन कार्यवाही में दो मोटर सायकल की जप्ती रायगढ। एसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध महुआ शराब को प्रतिबंधित करने लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी है । दिनांक 02/06/2021 तथा आज शाम तक आबकारी एक्ट के *उल्लेखनीय 08 कार्यवाही में 230 लीटर महुआ शराब की जप्ती* की गई है, थाना सरिया एवं पुसौर के मामलों में आरोपी द्वारा मोटर सायकल पर अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा था, जिसमें उसके मोटर सायकल की जप्ती कर आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।
इन थानों में की गई है उल्लेखनीय कार्यवाही–
(1) चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दिनांक 02/06/2021 को ग्राम रेगडा नदी के पास जंगल से शराब बनाकर अपने घर रेगडा ला रहे आरोपी गजानंन एक्का उम्र 24 वर्ष के पास से 10-10 लीटर का जेरिकेन तथा 20-20 लीटर का प्लास्टिक थैली में भरा महुआ शराब कुल 60 लीटर जप्त किया गया है ।
(2) जूटमिल पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.06.21 को मुखबीर सूचना पर संजय सिदार पिता रामप्रसाद सिदार उम्र 45 वर्ष ग्राम तरकेला डीपापारा के कब्जे से कुल 40 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया ।
(3) थाना डोंगरिपाली स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम दुलोपाली के मनोज चौहान पिता रमेश चौहान उम्र 24 वर्ष साकिन दुलोपाली थाना डोंगरीपाली को उसके मकान के पीछे बाडी में अवैध बिकी के लिये रखी हुई महुआ शराब 40 लीटर को जप्त किया गया है ।
(4) सरिया पुलिस द्वारा दिनांक 02/06/2021 को मुखबीर सूचना पर उडिसा काशीपाली की ओर से लाल रंग का पैशन प्लस मोटर सायकल क्रमांक OR22B7429 में आरोपी गोवर्धन भोय पिता छिनु भोय उम्र 26 वर्ष साकिन काशीपाली थाना अम्बाभौना को मोटर सायकल के पीछे 50 लीटर क्षमता वाला प्लास्टिक डिब्बा में भरा 30 लीटर महुआ शराब किमती 6000 रूपये को सरिया की ओर लाते समय ग्राम अर्मुरा बाजार चौक के पास पकड़ा गया है ।
(5) पुसौर पुलिस द्वारा दिनांक 02/06/2021 को बोंदानाला बांसबाडी के पास, पक्की रोड में आरोपी सागर सारथी पिता स्व0 आत्माराम सारथी उम्र 43 वर्ष सा0 छोटे हरदी हा0मु0 सारथी पारा पुसौर थाना पुसौर को 20 लीटर महुआ शराब, बजाज प्लेटिना मो0सा0 क्र0 CG13-R-1159 में परिवहन करते हुये पकड़ा गया है ।
(6) धरमजयगढ़ पुलिस की कार्यवाही में आज दिनांक 03/06/2021 को आरोपी करन सिंह राजपूत पिता स्व. नारायण सिंह राजपूत सा. कोदवारी पारा थाना धरमजयगढ़ को पैदल 20 लीटर वाली जरकिन में 20 लीटर महुआ शराब लाते समय रफेल ढाबा के पास पकड़ा गया है ।
(7) तमनार पुलिस की छापेमारी में आरोपी भुकनंदन उरांव पिता लुथरू उरांव उम्र 59 वर्ष साकिन बरभांठा तमनार को मकान के पीछे शराब बिक्री करने की सूचना पर पकड़ा गया । आरोपी के पास से 12 लीटर महुआ शराब एवं 100 रूपये नकद बरामद किया गया है ।
(8) छाल पुलिस द्वारा ग्राम कांसाबहार में आरोपी महेन्द्र कंवर पिता पुनीराम कंवर उम्र 25 वर्ष साकिन कांसाबहार थाना छाल के पास से अवैध बिक्री के लिये रखी हुई 08 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

